लाइव न्यूज़ :

अदालत का बकरीद पर घरों में कुर्बानी पर रोक लगाने के आदेश को संशोधित करने से इंकार

By भाषा | Updated: August 9, 2019 05:14 IST

बंबई उच्च न्यायालय ने गुरुवार को निजी फ्लैट या घरों के अंदर इस बकरीद पर पशुओं की कुर्बानी पर रोक लगाने के अपने पिछले आदेश को संशोधित करने से इनकार कर दिया।

Open in App

बंबई उच्च न्यायालय ने गुरुवार को निजी फ्लैट या घरों के अंदर इस बकरीद पर पशुओं की कुर्बानी पर रोक लगाने के अपने पिछले आदेश को संशोधित करने से इनकार कर दिया। अदालत ने हाउसिंग सोसाइटियों में इस तरह की कुर्बानी के लिए कुछ दिशा निर्देश भी दिये थे।

इस मामले में यहां के निवासियों और कुछ निजी संगठनों के एक समूह ने गुरुवार को अदालत का रुख किया और कम से कम इस साल के लिए हाउसिंग सोसाइटियों के अंदर सार्वजनिक क्षेत्रों में कुर्बानी करने की अनुमति मांगी थी। गौरतलब है कि न्यायमूर्ति एससी धर्माधिकारी और न्यायमूर्ति जीएस पटेल की खंडपीठ ने मंगलवार को बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) को बकरीद के पर्व पर आवासीय फ्लैटों के अंदर पशुओं की कुर्बानी देने की अनुमति देने पर रोक लगा दी थी।

हालांकि खंडपीठ ने यह भी कहा कि धार्मिक स्थलों और सामुदायिक हॉल के एक किलोमीटर के दायरे के अंदर स्थित आवासीय सोसायटी को बीएमसी निर्देश दे सकता है कि सोसायटी परिसर के बजाए वहां कुर्बानी कर सकते हैं। याचिकाकर्ताओं ने गुरुवार को अदालत से आग्रह किया कि एक किलोमीटर वाले निर्देश को हटा दिया जाए क्योंकि मौजूदा सामुदायिक स्थलों में से अधिकांश कुर्बानी के लिए अपर्याप्त हैं। पीठ ने, हालांकि, यह कहते हुए ऐसा करने से इनकार कर दिया कि वह "सार्वजनिक स्वास्थ्य और स्वच्छता" बनाए रखने में हस्तक्षेप करने वाली किसी भी चीज़ की अनुमति नहीं दे सकता है। यह कहा गया कि मुंबई "दुनिया का एकमात्र शहर" नहीं है, जहां बकरीद के लिए कुर्बानी दी जानी है।

पीठ ने कहा कि दुनिया के कई शहर इस तरह की कुर्बानी की अनुमति देते हैं, लेकिन कहीं भी इसे खुले में रखने की अनुमति नहीं है। अदालत ने बीएमसी के वकील अनिल सखरे की इस बात पर ध्यान दिया कि बीएससी ने इस बकरीद पर शहर में 2,50,000 पशुओं के वध की व्यवस्था की है। सखरे ने यह भी कहा कि शहर में मांस की दुकानों से जुड़े 300 से अधिक ऐसे "वध कक्ष" मौजूद हैं जहां अब कामकाज नहीं होता।

उन्होंने कहा कि इस स्थान का इस्तेमाल हाउसिंग सोसाइटियों द्वारा वध के लिए अनुशंसित सामुदायिक स्थानों के रूप में किया जा सकता है। पीठ ने हालांकि, आवास समितियों को अपने संबंधित परिसरों में वध करने के लिए बीएमसी के समक्ष आवेदन करने की अनुमति दी और उसे निर्देश दिया कि वह इस उच्च न्यायालय के 6 अगस्त के आदेश को ध्यान में रखते हुए अपने विवेक का उपयोग करें। 

टॅग्स :मुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे