लाइव न्यूज़ :

सेंट्रल विस्टा परियोजना को लेकर दायर याचिकाओं पर न्यायालय में सुनवाई पूरी, फैसला बाद में

By भाषा | Updated: November 5, 2020 21:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच नवम्बर उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को उन याचिकाओं पर सुनवाई पूरी कर ली जिनमें केंद्र की महत्वाकांक्षी सेंट्रल विस्टा परियोजना पर सवाल उठाए गए हैं। यह योजना लुटियंस दिल्ली में राष्ट्रपति भवन से लेकर इंडिया गेट तक तीन किलोमीटर लंबे दायरे में फैली हुई है।

न्यायमूर्ति ए. एम. खानविलकर, न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की पीठ ने विस्तृत सुनवाई के बाद संबंधित पक्षों से कहा कि वे अतिरिक्त लिखित नोट 16 नवम्बर तक दायर कर सकते हैं। पीठ इस पर फैसला बाद में सुनायेगी।

पीठ ने कहा, ‘‘विभिन्न पक्षों के वकीलों को विस्तार से सुना। सुनवाई पूरी हुई। फैसला सुरक्षित रख लिया गया। पक्ष अतिरिक्त लिखित नोट 16 नवंबर तक दायर करने के लिए स्वतंत्र हैं।’’

पिछले वर्ष सितम्बर में इस परियोजना की घोषणा हुई थी जिसमें एक नये त्रिकोणाकार संसद भवन का निर्माण किया जाना है जिसमें 900 से 1200 सांसदों के बैठने की क्षमता होगी। इसके निर्माण का लक्ष्य अगस्त 2022 तक है जब देश स्वतंत्रता के 75वीं वर्षगांठ मनाएगा।

साझा केंद्रीय सचिवालय के बनने का अनुमान 2024 तक है।

याचिकाओं का विरोध करते हुए सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने शीर्ष अदालत में तर्क दिया था कि परियोजना से ‘‘धन की बचत’’ होगी जिसका भुगतान राष्ट्रीय राजधानी में केंद्र सरकार के मंत्रालयों के लिए किराये पर घर लेने के लिए किया जाता है। इन याचिकाओं में कई पहलुओं को लेकर सवाल उठाए गए हैं जिनमें परियोजना को पर्यावरण मंत्रालय से दी गई मंजूरी भी शामिल है।

अदालत इस मुद्दे पर कई याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी जिसमें एक याचिका कार्यकर्ता राजीव सूरी ने परियोजना को भूमि उपयोग बदलाव की मंजूरी सहित दी गई अन्य विभिन्न मंजूरियों के खिलाफ दायर की है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों को शुरु होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"