लाइव न्यूज़ :

अदालत ने ईडी को भाजपा के चुनावी कोष की ‘लूट पर निष्क्रिय’ रहने के आरोप पर रुख बताने को कहा

By भाषा | Updated: June 4, 2021 20:26 IST

Open in App

कोच्चि, चार जून केरल उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय को उस याचिका पर अपना रुख बताने का निर्देश दिया, जिसमें आरोप लगाया गया है कि इस साल अप्रैल में त्रिशूर जिले के कोडकारा के पास भाजपा के चुनाव अभियान से जुड़ी राशि की कथित लूट मामले में एजेंसी निष्क्रिय रही है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मामले की सुनवाई के दौरान जवाब दाखिल करने के लिए और समय दिए जाने का अनुरोध किया। इस पर अदालत ने एजेंसी को 10 दिनों के भीतर अपना रुख स्पष्ट करने को कहा।

लोकतांत्रिक युवा जनता दल के अध्यक्ष और याचिकाकर्ता सलीम मदावूर ने इस मामले की अदालत की निगरानी में जांच का अनुरोध किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि तीन अप्रैल को, विधानसभा चुनावों में खर्च करने के लिए 3.5 करोड़ रुपये की अवैध धनराशि ले जा रही एक कार को कोडकारा के पास लूट लिया गया था। वह राशि कथित तौर पर कर्नाटक में भाजपा पार्टी के एक कार्यकर्ता ने भेजी थी।

उन्होंने कहा कि हालांकि, वाहन मालिक की शिकायत पर शुरू में 25 लाख रुपये चोरी होने का मामला दर्ज कराया गया था, लेकिन आगे की जांच से पता चला कि वह राशि लगभग 3.5 करोड़ रुपये थी।

उन्होंने आरोप लगाया कि ईडी के अधिकारी बार-बार ज्ञापन दिए जाने के बाद भी ध्यान नहीं दे रहे हैं।

भाजपा ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उसे अनावश्यक रूप से निशाना बनाया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे