लाइव न्यूज़ :

साल में तीसरे लॉन्च के लिए तैयार ISRO, रविवार रात को PSLV-C42 के रवाना होने की उल्टी गिनती शुरू

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 16, 2018 10:39 IST

ISRO PSLV-C42 launch: चेन्नई से करीब 110 किलोमीटर दूर श्रीहरिकोटा स्थित अंतरिक्ष केंद्र से पीएसएलवी के जरिए दो अर्थ ऑबजर्वेशन सैटेलाइट (पृथ्वी अवलोकन उपग्रह) के लॉन्च की तैयारी शुरू हो गई है।

Open in App

चेन्नई, 16 सितंबर।  इसरो एक और नई उपलब्धि जल्द देश को दिला सकता है। चेन्नई से करीब 110 किलोमीटर दूर श्रीहरिकोटा स्थित अंतरिक्ष केंद्र से पीएसएलवी के जरिए दो अर्थ ऑबजर्वेशन सैटेलाइट (पृथ्वी अवलोकन उपग्रह) के लॉन्च की तैयारी शुरू हो गई है। 33 घंटे की उल्टी गिनती शनिवार को एक बजकर आठ मिनट पर शुरू हुई है।

 इसरो ने इसको लेकर अपनी विज्ञप्ति पेश कर दी है। इसके मुताबिक भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का भरोसेमंद पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल-सी 42 (पीएसएलवी) सैटेलाइट्स नोवासर और एस 1-4 को लेकर जाएगा। यह रविवार को रात में करीब 10 बजकर 7 मिनट पर रवाना होगा।

खास बात ये है कि इन सैटेलाइट्स का वजन 800 किलोग्राम है। ये विदेशी सैटेलाइट्स जंगलों की मैपिंग और बाढ़ और आपदा निगरानी और दूसरे कार्यों के लिए हैं।  इस साल इसरो की ओर तीसरा लॉन्च है।

इससे पहले इसी साल जनवरी में, पीएसएलवी-सी 40 ने भारत के मौसम अवलोकन उपग्रह कार्टोसैट 2 श्रृंखला और पीएसएलवी-सी 41 लॉन्च की अप्रैल में आईआरएनएसएस-1 आई नैविगेशन उपग्रह को लॉन्च किया था इसके बाद अब सितंबर में और उड़ान इसरो भरने जा रहा है।

टॅग्स :भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPSLV-C62 Mission: लॉन्च के बाद इसरो का रॉकेट कंट्रोल से बाहर, 16 अंतरिक्ष में खो गए सैटेलाइट

भारत2026 में मानवरहित गगनयान मिशन और निजी रॉकेट लांचर, अंतरिक्ष क्षेत्र की प्रमुख बातें

भारतसतीश धवन अंतरिक्ष केंद्रः 2025 में एक और खुशी, ‘सॉलिड मोटर स्टैटिक टेस्ट फैसिलिटी’ के तीसरे चरण संस्करण का सफल परीक्षण

भारतश्रीहरिकोटा से ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण, एलवीएम3-एम6 ने अब तक के सबसे भारी पेलोड के साथ भरी उड़ान

भारतWATCH: भारत की पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान की दिशा में बड़ा कदम, इसरो ने 'गगनयान मिशन' की लैंडिंग के लिए जिम्मेदार पैराशूट का किया परीक्षण

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब