लाइव न्यूज़ :

भारत में कोरोना वैक्सीन से नहीं हुई किसी की भी मौत, तीन दिन में 3.81 लाख लोगों को लगा टीका

By नितिन अग्रवाल | Updated: January 19, 2021 07:51 IST

भारत में कोरोना वायरस के खिलाफ जारी टीकाकरण से किसी की भी मौत की सूचना नहीं है। सरकार की ओर से ये बात कही है। कुछ लोगों में मामूली रिएक्शन की बात जरूर सामने आई है। हालांकि, सरकार के अनुसार इससे घबराने की कोई बात नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वैक्सीन से देश में किसी की मौत की बात गलत, 3.81 से ज्यादा लोगों को लग चुका है टीकादेश में सोमवार को सबसे अधिक 36,888 लोगों को कर्नाटक और 22,579 को ओडिशा में कोरोना टीका लगाया गयास्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार तीन दिनों में टीका लगवाने के बाद 580 लोगों को गंभीर परेशानियां हुईं

नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े कोरोना वैक्सीनेशन कार्यक्रम के तहत तीन दिन में देश में 3.81 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन दे दी गई. हालांकि कोरोना वैक्सीन के दुष्प्रभावों की आशंकाएं शांत होने का नाम नहीं ले रही हैं.

देश के सबसे बड़े अस्पताल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने इन आशंकाओं को सिरे से खारिज किया और सरकार ने वैक्सीन से होने वाली मौत की खबरों को गलत बताया.

'मामूली साइड इफैक्ट से डरने की जरूरत नहीं' 

एम्स निदेशक गुलेरिया के अनुसार वैक्सीन के मामूली साइड इफेक्ट जरूर हो सकते हैं, लेकिन इनसे डरने की जरूरत नहीं है.

वैक्सीन के दुष्प्रभावों पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी दवाई का कुछ एलर्जिक रिएक्शन हो सकता है. ऐसा क्रोसिन, पैरासिटामोल जैसी आम दवाओं से भी हो सकता है लेकिन ऐसे में परेशान होने की जरूरत नहीं है.

उन्होंने स्पष्ट किया कि वैक्सीन का ऐसा कोई दुष्प्रभाव नहीं होगा जिसके परिणामस्वरूप मौत हो जाए. गुलेरिया ने कहा कि इससे शरीर में हल्का दर्द, टीका वाले स्थान पर दर्द या हल्की सूजन और हल्का बुखार हो सकता है. दस प्रतिशत से भी कम लोगों में गंभीर समस्याओं के रूप में शरीर पर चकत्ते निकल सकते हैं.

तीन दिन में 3.81 लाख को लगा कोरोना का टीका

टीकाकरण के तीसरे दिन शाम पांच बजे तक 3.81 लाख से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों को कोरना वैक्सीन दे दी गई. सोमवार को कुल 1,48,266 लोगों को टीका लगा, जिसमें से सबसे अधिक 36,888 लोगों को कर्नाटक और 22,579 को ओडिशा में टीका लगाया गया. दिल्ली में टीका लगवाने वालों की संख्या 3111 थी.

580 को साइडइफैक्ट, 7 लोगों की हो रही निगरानी

स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार तीन दिनों में टीका लगवाने के बाद कुल 580 लोगों को गंभीर परेशानियां हुईं, लेकिन ज्यादातर को कुछ घंटों के बाद छुट्टी दे दी गई.

कुल सात लोगों को अस्तपाल में भर्ती करना पड़ा. इनमें से दिल्ली, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ में एक-एक और कर्नाटक में दो लोगों को चिकित्सकीय देखरेख में रखा गया है.

टॅग्स :कोरोनावायरस वैक्सीनएम्सकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: भारत में इच्छामृत्यु की इजाजत पाने वाले पहले शख्स का निधन, 13 साल कोमा में रहे हरीश...

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यबजट 2026-27 स्वास्थ्य मंत्रालयः 1,06,530.42 करोड़ रुपये, 5 क्षेत्रीय चिकित्सा हब, नई दिल्ली एम्स को 5,500.92 करोड़ रुपये

स्वास्थ्य12 से 13 वर्ष, तंबाकू, शराब, भांग या अन्य नशीले पदार्थों का सेवन?, 8वीं, 9वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के 5900 से अधिक छात्रों से प्रश्न, सर्वेक्षण में खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील