लाइव न्यूज़ :

कोरोना पर दिल्ली सीएम केजरीवाल का बड़ा ऐलान, सभी मॉल बंद करने का दिए आदेश

By धीरज पाल | Updated: March 20, 2020 14:17 IST

Coronavirus updates: इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर 195 हो गई है। 

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना वायरस से पांचवीं मौत राजस्थान में हुई है।दिल्ली में अभी तक एक विदेशी सहित 17 लोग इससे संक्रमित पाए गए हैं।

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते मालमों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने बड़ा कदम उठाए है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सभी मॉल ने बंद करने का ऐलान कर दिया है। केजरीवाल ने ये जानकारी ट्वीट कर बताई है।वहीं, भारत में कोरोना वायरस से पांचवीं मौत राजस्थान में हुई है।

प्रदेश की राजधानी जयपुर में एक महिला ने शुक्रवार (20 मार्च) को दम तोड़ा दिया। इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर 195 हो गई है।  बताया गया है कि इटली की 69 साल की महिला कोरोना से संक्रमित थी और उसका फोर्टिस अस्पताल में इलाज चल रहा था।  

 

आपको बता दें कि कोराना वायरस के संक्रमण से पहली मौत कर्नाटक के कलबुर्गी में हुई थी। इसके बाद दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में दूसरी मौत में हुई। मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में तीसरी मौत हुई और बीते दिन पंजाब में चौथी मौत हुई है। वहीं, इस महामारी को फैलने से रोकने के लिये कई राज्यों में पाबंदियां लगाई जाने के चलते वे बंद जैसी स्थिति की ओर बढ़ रही है। इस बीच, भारत ने 22 मार्च से सभी अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक उड़ानों के उतरने पर एक हफ्ते के लिये प्रतिबंध लगा दिया है। इस वायरस के संक्रमण से पंजाब में पहले और देश में चौथे व्यक्ति की मौत हुई है। 

वहीं, देश के विभिन्न हिस्सों में कोरोना वायरस के 22 नए मामले सामने आने के बाद भारत में इससे संक्रमित लोगों की संख्या शुक्रवार को 195 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार इनमें 32 विदेशी नागरिक शामिल हैं। मंत्रालय के अनुसार, ‘‘ देश में कोविड-19 के अभी 171 मामले हैं।’’ इसके अलावा 20 लोग वे हैं, जो ठीक हो गये हैं या उन्हें छुट्टी दे दी गई है जबकि चार लोगों की मौत हो गई है। 

दिल्ली में अभी तक एक विदेशी सहित 17 लोग इससे संक्रमित पाए गए हैं। वहीं उत्तर प्रदेश में भी एक विदेशी सहित 19 मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में तीन विदेशियों समेत 47 मामले सामने आए हैं जबकि केरल में दो विदेशी नागरिकों समेत 28 मामले दर्ज किए गए हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्लीअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ