लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3900 नए मामले, 195 लोगों की मौत, टूटे सभी रिकॉर्ड

By विनीत कुमार | Updated: May 5, 2020 09:21 IST

कोरोना महामारी के भारत में पिछले 24 घंटे के आंकड़े ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यह चौंकाने वाला इसलिए भी है क्योंकि 4 मई से लॉकडाउन में ढील भी दी जाने लगी है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 195 लोगों की मौत हुई हैभारत में तेजी से बढ़ा कोरोना का आंकड़ा, कुल मृतकों की संख्या 1568 हुई

लॉकडाउन के तीसरे चरण में कुछ ढील देने की शुरुआत के साथ ही कोरोना ने भी तेजी से अपने पैर पसारे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी अपडेट के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3900 नए मामले सामने आए हैं जबकि 195 लोगों की मौत हुई है। ये अब तक का देश में सबसे बड़ा उछाल है।

इसी के साथ देश में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 46 हजार के पार हो गए हैं वहीं, अब तक 1568 लोगों की जान इस महामारी से भारत में जा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी अपडेट के अनुसार भारत में एक्टिव मरीजों की संख्या 32134 हो गई है। वहीं, कुल संक्रमण के मामले 46433 हैं। इसके साथ ही 12726 लोग इस कोरोना बीमारी से ठीक/डिस्चार्ज हुए हैं। इस समय रिकवरी रेट 27.4 प्रतिशत है।

इस बीच देश में कोरोना वायरस के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल मध्य प्रदेश के इंदौर में इस महामारी से दो और मरीजों की मौत हो गयी है। इसके साथ ही, जिले में वायरस के संक्रमण के बाद दम तोड़ने वाले मरीजों की तादाद बढ़कर 79 पर पहुंच गयी है। राजस्थान में भी 5 और लोगों के मौत की खबर है। इसी के साथ राज्य में कुल मृतकों की संख्या 82 हो गई है। राजस्थान में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1577 है। वहीं, कुल संक्रमण के मामले 3099 हो गए हैं।

बता दें देश के कई क्षेत्रों में लॉकडाउन में 4 मई से ढील दी गई है। केंद्र सरकार ने कोरोना मामलों के देखते हुए सभी इलाकों को लॉकडाउन के तीसरे चरण में तीन जोन रेड, ऑरेंज और ग्रीन में बांटा है। इसी के हिसाब से छूट भी दी गई है। भारत में कल 2573 नए मामले सामने आए थे और 24 घंटे में 83 लोगों की मौत हुई थी। वहीं रविवार सुबह 2487 कोरोना के मामले सामने आए थे। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप