लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: देश में पिछले 24 घंटे में 25 हजार संक्रमण के मामले, बीते 84 दिनों में संक्रमण के सर्वाधिक नए केस

By अनुराग आनंद | Updated: March 14, 2021 11:14 IST

देश में कोविड-19 के कारण रविवार को 161 लोगों की मौत हो गई, जो पिछले 44 दिन में सर्वाधिक मृतक संख्या है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अब तक कुल 1,58,607 लोगों की मौत हो चुकी है।मंत्रालय ने बताया कि देश में 2,10,544 लोग उपचाराधीन हैं, जो कुल संक्रमितों का 1.85 प्रतिशत है।

नयी दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 25,320 नए मामले सामने आए, जो पिछले 84 दिन में संक्रमितों की सर्वाधिक संख्या है। इसके साथ ही देश में अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,13,59,048 हो गई है।

इससे पहले 20 दिसंबर को संक्रमण के 26,624 नए मामले सामने आए थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के कारण 24 घंटे में 161 लोगों की मौत हो गई, जो पिछले 44 दिन में सर्वाधिक मृतक संख्या है।

कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक कुल 1,58,607 लोगों की मौत हो चुकी है

देश में संक्रमण के कारण अब तक कुल 1,58,607 लोगों की मौत हो चुकी है। मंत्रालय ने बताया कि देश में 2,10,544 लोग उपचाराधीन हैं, जो कुल संक्रमितों का 1.85 प्रतिशत है। देश में लोगों के स्वस्थ होने की दर शनिवार को 96.82 प्रतिशत थी, जो रविवार को गिरकर 96.75 प्रतिशत हो गई।

देश में 1,09,89,897 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं, जबकि मृत्युदर 1.40 प्रतिशत बनी हुई है

आंकड़ों के अनुसार, देश में 1,09,89,897 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं, जबकि मृत्युदर 1.40 प्रतिशत बनी हुई है। देश में पिछले साल सात अगस्त में संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 19 दिसंबर को एक करोड़ के पार चले गए थे-

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ के पार चले गए थे। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में 13 मार्च तक 22,67,03,641 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई, जिनमें से 8,64,368 नमूनों की जांच शनिवार को की गई।  

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :कोरोना वायरसभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है