लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh News: COVID-19 के लिए स्क्रीनिंग करने गए स्वास्थ्यकर्मियों पर पथराव, दो डॉक्टर घायल, वीडियो वायरल

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 2, 2020 12:09 IST

मध्यप्रदेश के जिले इंदौर में कोरोना वायरस (Coronavirus) की स्क्रीनिंग करने गए स्वास्थ्यकर्मियों पर पथराव किया गया, जिसकी वजह से दो डॉक्टर घायल हो गए हैं. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देइस घटना के बाद ज़िला के कलेक्टर मनीष सिंह काफी नाराज हुए।डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर बोले- स्वास्थ्यकर्मियों के साथ हो रही इस तरह की बदतमीजी बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इंदौर: कोरोना वायरस (Coronavirus) ने दुनिया भर में भयानक तबाही मचाई है, जिसका सबसे ज्यादा असर यूरोप में देखने को मिल रहा है। हालांकि, भारत की स्थिति ख़राब है। इस बीच मध्यप्रदेश के इंदौर से डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों से मारपीट और पथराव करने का एक नया मामला सामने आया है। यह मामला टाटपट्टी बाखल इलाके का है, जहां कोविड-19 (COVID-19) की स्क्रीनिंग करने के लिए स्वास्थ्यकर्मी पहुंचे थे, लेकिन स्थानीय लोग इसी बात को लेकर उन पर भड़क गए और पथराव करने लगे।

एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इन स्थानीय लोगों ने पुलिस के बैरिकेड को कथित तौर पर तोड़ दिया और जमकर स्वास्थ्यकर्मियों पर पथराव किया। हालांकि, तुरंत पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। मगर इसका वीडियो अब जबरदस्त तरीके से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ़ नजर आ रहा है कि किस तरह से 'इंसानों के मसीहों' पर लोग पथराव कर रहे हैं,जिससे दो डॉक्टर घायल हो गए।

वैसे ये पहला मामला नहीं है, जहां इस तरह से कोरोना वायरस की जांच कर रही टीम पर लोगों ने हमला किया हो। सोमवार को रानीपुरा इलाके में भी लोगों पर स्वास्थ्यकर्मियों ने आरोप लगाया था कि उन्होंने उनके साथ गाली-गलौच की और उनपर थूका भी।

वहीं, इंदौर में हुई इस वारदात के बाद ज़िले के कलेक्टर मनीष सिंह काफी नाराज नजर आए। उन्होंने बेहद सख्त लहज़े में कहा कि स्वास्थ्यकर्मियों के साथ हो रही इस तरह की बदतमीजी बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो लोग मेडिकल स्टाफ के साथ इस तरह का सलूक कर रहे हैं, उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। अपनी बात को जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि डॉक्टर, हेल्थ स्टाफ और पुलिसकर्मी देश को सुरक्षित रखने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। ऐसे में अगर फिर भी उनके साथ बदतमीजी होगी तो तुरंत मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी होगी और उसे जेल भेज दिया जाएगा। 

इस मामले में भी आरोपियों की पहचान जारी है। एक शख्स को पुलिस ने पहचान लिया है, जोकि गैरेज वाला है। ऐसे में बस अब उसकी गिरफ़्तारी कर उसे जेल भेजा जाएगा। आपको बता दें कि कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या इंदौर में लगातार बढ़ रही है। यहां अब तक कुल 75 मामले सामने आ चुके हैं। बुधवार (1 अप्रैल) को जिले से 12 नए मरीज सामने आए हैं। इनमें से 8 मरीजों की स्थिति बेहद गंभीर है।

टॅग्स :कोरोना वायरसमध्य प्रदेशइंदौरमध्य प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?