लाइव न्यूज़ :

स्पेशल रिपोर्ट: CBI भी कोरोना वायरस की चपेट में! लॉकडाउन वाली जगहों के लिए विशेष एडवाइजरी

By हरीश गुप्ता | Updated: March 24, 2020 07:45 IST

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए सीबीआई ने लिए कई अहम फैसलेजहां अत्यधिक आवश्यक हो वहीं छापेमारी, फाइल और दस्तावेजों के बदले डिजिटल पर ध्यान

23 मार्च देश की अहम जांच एजेंसी सीबीआई भी कोरोना वायरस की चपेट में है. एजेंसी ने अप्रत्याशित निर्णय लिया है कि जहां अत्यधिक आवश्यक हो, वहीं छापेमारी की जानी चाहिए. जहां संदिग्ध की ओर से साक्ष्य को नष्ट करने का संदेह है, वहां जांच अधिकारियों को क्या करना है और क्या नहीं, इसकी ताजा सूची विशेष रूप से तैयार की गई है. ऐसे मामलों में जांच में देरी किए बगैर अधिकारियों को उचित निर्णय लेने चाहिए.

इसकी वजह यह है कि पूरी दिल्ली और देश के 75 जिले जहां लॉकडाउन है, वहां सीबीआई को स्थानीय पुलिस का सहयोग मिलने की संभावना नहीं है. सीबीआई निदेशक ऋषि कुमार शुक्ला की एडवाइजरी के जरिये सभी अधिकारियों को डिजिटल अपनाने और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) नेटवर्क को मजबूत करने के लिए कहा है. साथ ही अधिकारियों को आवश्यक पत्राचार आधिकारिक ईमेल के जरिये करने, दूसरे ऑफिस में फाइल और दस्तावेजों को भेजने के बदले डिजिटल स्वीकृति लेने के लिए कहा गया है.

कोराना वायरस महामारी के दौरान लंबित फाइलों और कम महत्वपूर्ण मामलों को निपटाने का लाभ उठाना चाहिए. साथ ही अधिकारियों को नाश्ता, लंच और चाय ब्रेक के दौरान बैठक और आपसी मेलजोल से बचने के लिए भी कहा गया है. एडवाइजरी में विभिन्न राज्यों में सीबीआई की इकाई से ऐसी बैठक जिसमें पांच से अधिक अधिकारियों की मौजूदगी आवश्यक होती है, उन्हें पुनर्निधारित करने या टालने की सलाह दी गई है.

केंद्र सरकार के दिशानिर्देश के बाद ग्रुप बी और ग्रुप सी के अधिकारियों समेत 50 फीसदी कार्यबल घर से कार्य करते हैं. यह निर्णय लिया गया है कि अधिकारी फाइल के साथ संलग्न सबूतों पर ध्यान केंद्रित कर अपना बैकलॉग पूरा करें. बाकी 50 फीसदी कर्मचारी विशेष मामले की आवश्यकतानुसार ऑफिस आएंगे. वरिष्ठ अधिकारियों के घर पर वीडियो कॉन्फ्रेंस सुविधा के लिए सिस्टम लगाए जा रहे हैं.

संदिग्ध या जेल में बंद आरोपियों के साथ अन्याय नहीं हो : सीबीआई प्रमुख की अनुशंसा से जारी एडवाइजरी में अत्यधिक संवेदनशील, महत्वपूर्ण और स्थिति सामान्य होने तक टलने वाले मामलों की सूची बनाने के लिए कहा गया है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि देरी के कारण किसी भी संदिग्ध या जेल में बंद आरोपी के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए.

यह भी निर्णय लिया गया है कि किसी भी महत्वपूर्ण जांच को प्रभावित नहीं किया जाना चाहिए. एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि सभी फोन और ईमेल पर सभी उपलब्ध हैं. सीबीआई की जांच दस्तावेजों पर आधारित है और आरोपियों को पूछताछ के लिए बुलाने आदि का काम दो-तीन सप्ताह के बाद फिर से शुरू हो सकता है.

टॅग्स :कोरोना वायरससीबीआईसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप