लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Taja Updates: भारत में कोरोना वायरस से मरने वालों का पहुंचा 50 हजार के पार, संक्रमितों की संख्या 26 लाख से ज्यादा

By स्वाति सिंह | Updated: August 17, 2020 11:47 IST

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक गत 24 घंटे में 941 संक्रमितों की मौत हुई है, जिन्हें मिलाकर देश में इस महामारी से जान गंवाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 50,921 हो गई।

Open in App
ठळक मुद्दे भारत में एक दिन में कोविड-19 के 57,982  नये मरीज सामने आए हैं देश में कुल कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 26,47,664 हो गई है

नई दिल्ली: भारत में एक दिन में कोविड-19 के 57,982  नये मरीज सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 26,47,664 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार तक 19,19,843 लोगों के ठीक होने के साथ देश में कोविड-19 मरीजों के बीमारी से उबरने की दर भी बढ़कर 71.91 तक पहुंच गई। 

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक गत 24 घंटे में 941 संक्रमितों की मौत हुई है, जिन्हें मिलाकर देश में इस महामारी से जान गंवाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 50,921 हो गई। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 11 अगस्त को छोड़ दें, तो सात अगस्त से देश में रोजाना कोरोना वायरस से संक्रमण के 60 हजार से अधिक नये मामले सामने आ रहे हैं जबकि 11 अगस्त को 53,601 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोविड-19 से लोगों की मौत की दर में गिरावट आई है और अब यह 1.93 प्रतिशत रह गई है। देश में इस समय 6,76,900 कोविड-19 मरीज उपचाराधीन हैं जो कुल संक्रमितों का 26.16 प्रतिशत है। भारत में सात अगस्त को कोविड-19 मरीजों की संख्या 20 लाख के पार हो गई थी। 

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,187 नए मामले

बिहार में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,187 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमित लोगों का आंकड़ा बढ़कर 1.04 लाख तक पहुंच गया। स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में सोमवार को कोविड-19 के 22 मरीजों की मौत के साथ ही इस घातक वायरस के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 537 हो गई।

इसके मुताबिक, मौत के 22 मामलों में से पटना में पांच, गया में चार, पूर्वी चंपारण एवं रोहतास में दो-दो जबकि भागलपुर, भोजपुर, बक्सर, दरभंगा, गोपालगंज, मुंगेर, नवादा, पश्चिमी चंपारण और सिवान जिलों में एक-एक मरीज की मौत हो गई। बिहार में अब तक 16.79 लाख नमूनों की जांच की जा चुकी है।

दिल्ली में कोविड-19 से उबरने की दर 90 प्रतिशत से अधिक

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण से उबरने की दर और बेहतर होकर रविवार को 90 प्रतिशत से अधिक हो गई। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 652 नए मामले सामने आए और 1,310 लोग संक्रमणमुक्त हुए। इस बीच, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने महामारी के मद्देनजर यहां त्योहारों पर पंडाल बनाये जाने और शोभायात्रा या ताजिया निकाले जाने पर रोक लगा दी है। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक दिल्ली में कोविड-19 के आठ और मरीजों की मौत होने के साथ इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,196 हो गई है।

 

 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना