लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकटः तेलंगाना से 1200 प्रवासी मजदूरों को लेकर बिहार रवाना हुई विशेष ट्रेन

By भाषा | Updated: May 5, 2020 12:13 IST

रचकोंडा पुलिस ने एक बयान में कहा कि ट्रेन घाटकेसर स्टेशन से तड़के तीन बजकर पांच मिनट पर खगड़िया के लिए रवाना हुई। रचकोंडा पुलिस आयुक्त महेश भागवत, मेडचल कलेक्टर वेंकटेश्वरलू और दक्षिण मध्य रेलवे के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रस्थान का निरीक्षण किया।

Open in App
ठळक मुद्देहैदराबाद के पास घाटकेसर से एक विशेष ट्रेन करीब 1200 श्रमिकों को बिहार के खगड़िया के लिए लेकर मंगलवार को रवाना हुई। दक्षिण मध्य रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “श्रमिक विशेष रेलगाड़ी आज सुबह बिहार में खगड़िया के लिए रवाना हुई।

हैदराबादः हैदराबाद के पास घाटकेसर से एक विशेष ट्रेन करीब 1200 श्रमिकों को बिहार के खगड़िया के लिए लेकर मंगलवार को रवाना हुई। दक्षिण मध्य रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “श्रमिक विशेष रेलगाड़ी आज सुबह बिहार में खगड़िया के लिए रवाना हुई। ट्रेन में सवार होने से पहले सभी यात्रियों की जांच की गई।” तेलंगाना में श्रमिकों के लिए चलायी गयी यह दूसरी रेलगाड़ी है। दक्षिण मध्य रेलवे के अधिकारी ने बताया कि इसी तरह, आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा के पास रयानापाडु से एक अन्य ट्रेन महाराष्ट्र के चंद्रपुर के लिए रवाना हुई।रचकोंडा पुलिस ने एक बयान में कहा कि ट्रेन घाटकेसर स्टेशन से तड़के तीन बजकर पांच मिनट पर खगड़िया के लिए रवाना हुई। रचकोंडा पुलिस आयुक्त महेश भागवत, मेडचल कलेक्टर वेंकटेश्वरलू और दक्षिण मध्य रेलवे के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रस्थान का निरीक्षण किया।सोमवार रात जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि तेलंगाना में फंसे श्रमिकों को उनके गंतव्य स्थान तक ले जाने के लिए एक हफ्ते तक प्रतिदिन करीब 40 ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। ये रेलगाड़ियां वारंगल, खम्मम और रामगुंडम समेत शहर के विभिन्न स्टेशनों से प्रस्थान करेंगी। ये ओडिशा, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के विभिन्न गंतव्य स्थानों तक जाएंगी।

एक मई को पहली ट्रेन 1,225 श्रमिकों को यहां के लिंगमपल्ली स्टेशन से झारखंड के हटिया लेकर गई थी। रेल मंत्रालय द्वारा उनकी वापसी के राज्य सरकार के अनुरोध को स्वीकार करने के बाद यह ट्रेन चलाई गई थी। कोरोना वायरस के चलते लागू लॉकडाउन के बाद से कई दिनों तक रेल सेवाएं बंद रहने के बाद रेलवे द्वारा चलाई गई यह पहली विशेष रेलगाड़ी थी। 

टॅग्स :कोरोना वायरसभारतीय रेलबिहार में कोरोनातेलंगानाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत