पंजाब सरकार का आरोप- कोरोना पर गैर BJP शासित राज्यों से मोदी सरकार कर रही है भेदभाव, आज कांग्रेस का 'हर घर तिरंगा' अभियान

By पल्लवी कुमारी | Published: May 1, 2020 08:41 AM2020-05-01T08:41:40+5:302020-05-01T08:41:40+5:30

पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़ कर 480 हो गए हैं। अबतक संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले जालंधर में आये हैं और यह संख्या 89 है। इसके बाद मोहाली (86) का स्थान है।

coronavirus punjab congress flagging tiranga Against modi govt for financial help | पंजाब सरकार का आरोप- कोरोना पर गैर BJP शासित राज्यों से मोदी सरकार कर रही है भेदभाव, आज कांग्रेस का 'हर घर तिरंगा' अभियान

Captain Amarinder Singh (File Photo)

Highlightsभाजपा पंजाब के इस तिरंगे अभियाम को राजनीति से प्रेरित बताया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि यह संयोग ही है कि मजूदर दिवस के दिन 'हर घर तिरंगा' कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

चंडीगढ़:  पंजाब में कांग्रेस ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर मदद करने में गैर भाजपा शासित राज्यों के साथ केंद्र पर 'भेदभाव' करने का आरोप लगाया और लोगों से कहा कि इसका विरोध करने के लिए वह एक मई को अपने घरों में ही तिरंगा झंडा फहरायें। पंजाब की कांग्रेस सरकार ने कोरोना वायरस संकट के से निबटने के लिए केंद्र सरकार से 20 हजार करोड़ रुपये की तत्काल राहत की मांग की है। कांग्रेस की ओर से जारी बयान में कहा गया है ​कि पार्टी विधायकों के साथ एक वीडियो काफ्रेंस के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने यह प्रस्ताव दिया जिसका मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने समर्थन किया।

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा, कोरोना की लड़ाई में केंद्र से मदद नहीं मिली है

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा, राज्य को इस महामारी के कारण हर महीने 3360 करोड़ रुपये के राजस्व की हानि हो रही है और इस संक्रमण से निपटने के लिए जारी लॉकडाउन के कारण यह घाटा एक साल में करीब 50 हजार करोड़ रुपये का हो जाएगा । उन्होंने दावा किया कि इस बीमारी के संकट से निपटने के लिये राज्य को केंद्र से किसी प्रकार की मदद नहीं मिली है।

'पंजाब भारत का अभिन्न अंग है और केंद्र सरकार हमारे खिलाफ भेदभाव नहीं कर सकती'-प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि यह संयोग ही है कि मजूदर दिवस के दिन इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस अप्रत्याशित संकट के दौर में यह कार्यक्रम केंद्रीय सहायता में पंजाब के अधिकार को रेखांकित करेगा । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, 'पंजाब भारत का अभिन्न अंग है और केंद्र सरकार हमारे खिलाफ भेदभाव नहीं कर सकती है।' उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम किसानों, श्रमिकों एवं सभी कोरोना योद्धाओं के साथ एकजुटता प्रदर्शित करेगा, जो इस संकट की घड़ी में सबसे आगे खड़े हैं। 

भाजपा ने इस तिरेंगे अभियान को बताया राजनीतिक

भाजपा पंजाब के इस तिरंगे अभियाम को राजनीति से प्रेरित बताया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता शंकर बांसल व पूर्व मंडलाध्यक्ष योगेश गर्ग कहा है कि कांग्रेस पार्टी आर्थिक पैकेज की बात कर रही है, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का ख्याल है। हर राज्य को उसका बनता हिस्सा बिना किसी भेदभाव से दिया जा रहा है व केंद्र सरकार द्वारा गरीबों में मुफ्त राशन बांटने के लिए गेहूं व अन्य समान जारी कर दिया गया था। लेकिन पंजाब सरकार ने जानबूझ कर इसे बांटा नहीं है। पंजाब की गरीब जनता को इनकी वास्तविकता के बारे में पता लग चुका है, इसलिए कांग्रेस पार्टी तिरंगा लहराने का ऐलान किया है। (पीटीआई-भाषा इनपुट के साथ)

Web Title: coronavirus punjab congress flagging tiranga Against modi govt for financial help

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे