लाइव न्यूज़ :

भोपाल पहुंचा Coronavirus, लंदन से लौटी लड़की की रिपोर्ट निकली पॉजिटिव

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 23, 2020 07:38 IST

मध्य प्रदेश में भी कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. जबलपुर में मिले 4 मरीजों के बाद अब राजधानी भोपाल में एक मरीज की रिपोर्ट पाजीटिव आई है. बताया जाता है कि राजधानी के प्रोफेसर कालोनी निवासी एक लड़की 17 मार्च को लंदन से भोपाल आई थी.

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी कोरोना का एक मरीज मिला है. हाल ही में लंदन से लौटी एक लड़की की जांच रिपोर्ट में कोरोना होना पाया गया है. इस रिपोर्ट के आने के बाद राजधानी भोपाल को 24 मार्च तक लाक डाउन कर दिया है. प्रदेश में अब राजधानी सहित 9 जिले लॉकडाउन किए जा चुके हैं.

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी कोरोना का एक मरीज मिला है. हाल ही में लंदन से लौटी एक लड़की की जांच रिपोर्ट में कोरोना होना पाया गया है. इस रिपोर्ट के आने के बाद राजधानी भोपाल को 24 मार्च तक लाक डाउन कर दिया है. प्रदेश में अब राजधानी सहित 9 जिले लॉकडाउन किए जा चुके हैं.

मध्य प्रदेश में भी कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. जबलपुर में मिले 4 मरीजों के बाद अब राजधानी भोपाल में एक मरीज की रिपोर्ट पाजीटिव आई है. बताया जाता है कि राजधानी के प्रोफेसर कालोनी निवासी एक लड़की 17 मार्च को लंदन से भोपाल आई थी. लड़की वहां पर एलएलएम की पढ़ाई कर रही थी. भोपाल आने के बाद लड़की की तबीयत खराब हुई तो उसके पिता ने कलेक्टर तरुण पिथोड़े से संपर्क कर लड़की की जांच कराने की मांग की थी. इसके बाद लड़की की जांच राजधानी स्थित एम्स में कराई गई, जहां पर आज लड़की में कोराना वायरस पाजीटिव होने की रिपोर्ट आई है. लड़की में कोरोना वायरस की रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है.

राजधानी में कोरोना वायरस की मरीज मिलने के बाद प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुुरु कर दी है. प्रशासन ने 24 मार्च तक राजधानी को लाक डाउन कर दिया है. शहर की सीमाएं सील कर दी गई है. राजधानी से पहले प्रदेश के 8 जिले जबलपुर, नरसिंहपुर, बालाघाट, सिवनी, रीवा, छिंदवाड़ा, ग्वालियर और बैतूल को लॉकडाउन किया गया था. अब तक प्रदेश में 9 जिले लाकडाउन हो चुके है.

31 मार्च तक कार्यालय न आने की छूट

राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमित मरीज मिलने के बाद शासकीय कर्मचारियों को 31 मार्च तक कार्यालय न आने की छूट शासन ने दी है. सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव ने इस संबंध में आज रविवार को आदेश जारी किए हैं. जारी आदेश में कहा गया है कि मध्यप्रदेश शासन के सभी अधिकारी-कर्मचारी 31 मार्च तक घर बैठकर ही सरकारी काम करेंगे. आदेश में कहा गया है कि 23 से 31 मार्च की अवधि को कर्तव्य अवधि माना जाएगा.

कलेक्टर ने की पुष्टि

भोपाल कलेक्टर तरुण पिथोड़े ने इस बात की पुष्टि की है कि भोपाल में लंदन से आई युवती में कोरोना वायरस की पाजीटिव रिपोर्ट आई है. उन्होंने कहा कि भोपाल में कोरोना वायरस से संक्रमित एक पाजिटिव केस मिला है, लेकिन, इससे किसी को पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है. मरीज के परिजनों को हाउस क्वारेंटाइन किया गया है, इलाके की साफ-सफाई की जा रही है.

विमानतल पर अफरा-तफरी, मिला संदिग्ध मरीज

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के राजाभोज विमानतल पर आज दिल्ली से भोपाल आई युवती में कोरोना वायरस की लक्षण पाए गए. युवती को राजधानी के जयप्रकाश अस्पतला में उपचार के लिए भेजा गया, जहां आईसोलेशन में रखा गया. बताया जाता है कि 19 वर्षीय युवती एयर इंडिया की फ्लाइट से भोपाल आई थी. युवती सुबह जब 10.30 बजे राजाभोज विमानतल पर उतरी तो विमानतल पर स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान महिला में कोरोना वायरस के लक्षण दिखाई दिए. बाद में डाक्टरों की टीम ने युवती को जयप्रकाश चिकित्सालय भेजा, जहां पर उसे आइसोलेशन में रखा गया है. गौरतलब है कि पुणे जा रही फ्लाइट को राजाभोपाल विमानतल पर होल्ड किया गया था. यहां पर फ्लाइट को सेनेटाइज किया गया. पायलट और एयरपोर्ट एथारिटी के अधिकारियों से चर्चा के बाद फ्लाइट ने भोपाल से पुणे के लिए उड़ान भरी.

टॅग्स :कोरोना वायरसभोपालमध्य प्रदेशलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?