लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Pandemic: महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में हैं कोरोना के 62 फीसदी रोगी

By एसके गुप्ता | Updated: September 8, 2020 20:56 IST

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में कहा कि अच्छी बात यह है कि भारत में कोरोना रोगियों का रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है। देश में आज आठ लाख 83 हजार सक्रिय कोरोना मामले हैं तो 33 लाख 23 हजार लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में 27 फीसदी, आंध्र प्रदेश में 11 फीसदी, कर्नाटक में 10.98 फीसदी, उत्तर प्रदेश में करीब सात फीसदी और तमिलनाडु में करीब छह फीसदी मामले हैं। 'मास्क पहन कर जाना है, दो गज की दूरी बनाना है'जरूरी है। सभी लोग योग करें, थूकने से बचें और चिकित्सा मानकों का पालन गंभीरता से करें।देशों से हमारी तुलना की जाती है वहां 10 लाख की जनसंख्या पर मौत का आंकड़ा 500 से 600 तक है।

नई दिल्लीः महाराष्ट्र सहित पांच राज्य ऐसे हैं जहां देश के 62 फीसदी कोरोना रोगी हैं। कुल सक्रिय कोरोना रोगियों में महाराष्ट्र में 27 फीसदी, आंध्र प्रदेश में 11 फीसदी, कर्नाटक में 10.98 फीसदी, उत्तर प्रदेश में करीब सात फीसदी और तमिलनाडु में करीब छह फीसदी मामले हैं। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में कहा कि अच्छी बात यह है कि भारत में कोरोना रोगियों का रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है। देश में आज आठ लाख 83 हजार सक्रिय कोरोना मामले हैं तो 33 लाख 23 हजार लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। 

उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए 'मास्क पहन कर जाना है, दो गज की दूरी बनाना है'जरूरी है। सभी लोग योग करें, थूकने से बचें और चिकित्सा मानकों का पालन गंभीरता से करें। स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि देश में 10 लाख की जनसंख्या पर 53 मौतें दर्ज हुई हैं। जिन देशों से हमारी तुलना की जाती है वहां 10 लाख की जनसंख्या पर मौत का आंकड़ा 500 से 600 तक है।

उन्होंने कहा कि अगस्त में भारत में कोरोना मृत्यु दर 2.15 फीसदी थी, अब 1.70 फीसदी है। केंद्र शासित प्रदेशों सहित 14 राज्यों में पांच हजार से भी कम मामले हैं। महाराष्ट्र में दो लाख 37 हजार सक्रिय मामले हैं। पिछले 24 घंटे में 1133 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। राज्यों को सुधार के लिए कहा गया है कि वह कोरोना रोगियों की कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग पर ध्यान दें।

जिससे संक्रमण की चेन को तोड़ने में मदद मिलेगी। भारत में चिकित्सा प्रोटोकॉल में जरूरत के अनुसार बदलाव भी किए गए हैं। टेस्टिंग को लगातार बढ़ाया जा रहा है। आईसीएमआर के निदेशक डा. बलराम भार्गव ने कहा कि लोगों को कोरोना वायरस से डरना चाहिए, जांच से नहीं। अभी तक पांच करोड़ से ज्यादा लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है।

रूस की वैक्सीन पर अगले माह से फेस-तीन का ट्रायल:

नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने कहा कि रूस द्वारा विकसित कोरोना वैक्सीन पर विचार किया जा रहा है। रूस ने हमारी कंपनियों के नेटवर्क से वैक्सीन के उत्पादन और देश में वैक्सीन के तीसरे चरण ट्रायल में मदद मांगी है। भारत सरकार मित्र देश रूस की ओर से भागीदारी की इस पेशकश का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि दोनों ही पहलुओं पर अहम प्रगति हुई है। रूस की वैक्सीन स्पुतनिक वी के तीसरे चरण का ट्रायल इसी महीने से भारत सहित पांच देशों में शुरू होगा।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाउत्तर प्रदेश में कोरोनातमिलनाडुआंध्र प्रदेश निर्माण दिवसमहाराष्ट्र में कोरोनाकर्नाटकवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशनस्वास्थ्य मंत्री भारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’