लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Outbreak: बिहार में कोरोना के 12 नए मामले, राज्य में कुल संक्रमित लोगों की संख्या हुई 51

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 9, 2020 14:50 IST

बिहार में अबतक तक कोरोना वायरस के 4689 संदिग्ध नमूनों की जांच की जा चुकी है जिसमें से अबतक 4496 को वायरस ना होने की पुष्टि हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देसिवान में कोरोना संक्रमण के जो नए मामले प्रकाश में आए हैं उनमें पूर्व में ओमान से आए संक्रमित व्यक्ति के परिवार के नौ सदस्य हैं। लॉकडाउन के कारण देश के विभिन्न राज्यों में फंसे लोगों की ‘बिहार फाउंडेशन’ कर रहा है मदद

पटना: बिहार में कोरोना वायरस को लेकर संकट गहराता चला जा रहा है। राज्य में गुरुवार (09 अप्रैल) को कोरोना वायरस के 12 नए मामले सामने आए हैं। इसे लेकर राज्य में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 51 पहुंच चुकी है। यह जानकारी समाचार एजेंसी भाषा ने एक अधिकारी के हवाले से बताई है।

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमण के 12 नए मामले प्रकाश में आए हैं जिनमें सिवान के 10 और बेगूसराय के दो मामले शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सिवान में कोरोना संक्रमण के जो नए मामले प्रकाश में आए हैं उनमें पूर्व में ओमान से आए संक्रमित व्यक्ति के परिवार के नौ सदस्य हैं।

इनमें सात महिलाएं :उम्र 26, 18, 12, 29, 50, 12 और 20 साल और दो पुरुष उम्र 30 और 10 साल शामिल हैं। संजय कुमार ने बताया कि सिवान निवासी और दुबई से 16 मार्च को आए एक व्यक्ति (36) में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि बेगूसराय में दो पुरुष उनकी उम्र 15 और 18साल है। वह कहां-कहां यात्रा पर गए थे इसका पता लगाया जा रहा है। बिहार में अबतक तक कोरोना वायरस के 4689 संदिग्ध नमूनों की जांच की जा चुकी है जिसमें से अबतक 4496 को वायरस ना होने की पुष्टि हुई है।

गौरतलब है कि कतर से लौटे मुंगेर निवासकी 21 मार्च को पटना एम्स में मौत हो गयी थी । वहीं बिहार में कोविड 19 संक्रमित 15 मरीज अबतक ठीक भी हो चुके हैं। 

लॉकडाउन के कारण देश के विभिन्न राज्यों में फंसे लोगों की ‘बिहार फाउंडेशन’ कर रहा है मदद

लॉकडाउन के कारण देश के विभिन्न राज्यों में फंसे बिहार के लोगों की ‘बिहार फाउंडेशन’ के जरिए मदद की जा रही है। ‘बिहार फाउंडेशन’ के संरक्षक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और अध्यक्ष उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी हैं, लॉकडाउन के कारण देश के विभिन्न राज्यों में फंसे बिहार के लोगों की इसके माध्यम से मदद की जा रही है।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर ‘बिहार फाउंडेशन’ द्वारा दिल्ली सहित अन्य शहरों में राहत केंद्र बनाए गए हैं जहां भोजन के साथ-साथ भोजन के पैकेट बांटे जा रह हैं। इसमें खर्च होने वाली राशि का व्यय मुख्यमंत्री राहत कोष से किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर ‘बिहार फाउंडेशन’ के माध्यम से महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम जैसे राज्यों के कई शहरों तथा मुंबई, पुणे, नागपुर, सूरत, अहमदाबाद, गोवा, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु, सिक्किम तथा दिल्ली में राहत केंद्र चलाए जा रहे हैं। लोगों को प्रतिदिन दोनों समय का भोजन और प्रति व्यक्ति 15 दिन के राशन पैकेट भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहार में कोरोनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब