लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: नोएडा में 5 नए मामले, जिले में कोरोना से संक्रमितों की संख्या हुई 55, कई इलाके सील

By भाषा | Updated: April 4, 2020 13:38 IST

गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एल वाई ने बताया कि शनिवार को नोएडा के सेक्टर पांच में रहने वाले चार व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदोनों जगह को पांच अप्रैल की रात 10 बजे तक सील कर दिया गया है। 55 मरीजों में आठ मरीज उपचार के दौरान ठीक हो गए, जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

नोएडा: गौतमबुद्ध नगर जिले में शनिवार को कोविड-19 संक्रमण के पांच नए मामले सामने आए हैं और इसके साथ ही जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 55 हो गई है। इन 55 लोगों में से आठ लोग उपचार के बाद ठीक होकर घर जा चुके हैं।

गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एल वाई ने बताया कि शनिवार को नोएडा के सेक्टर पांच में रहने वाले चार व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा सेक्टर 135 के ग्राम वाजिदपुर में रहने वाला एक व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि इन पांच मरीजों को मिलाकर अब गौतमबुद्ध नगर जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 55 हो गई है।

उन्होंने बताया कि 55 मरीजों में आठ मरीज उपचार के दौरान ठीक हो गए, जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि सेक्टर पांच की जेजे कॉलोनी में चार संक्रमित मरीज मिले है तथा सेक्टर 135 के ग्राम वाजिदपुर में एक संक्रमित मरीज मिला है।

दोनों जगह को पांच अप्रैल की रात 10 बजे तक सील कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित किसी भी मरीज की हालत चिंताजनक नहीं है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेश में कोरोनानॉएडाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: उड़ानें कब से शुरू होंगी? किन-किन जगहों से जुड़ेंगी? जेवर विमानन केंद्र के बारे में पूरी लिस्ट देखिए

कारोबारसाल 2014 से पहले देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे, आज 160 से अधिक?, नोएडा में पीएम मोदी बोले-नोएडा में अंधविश्वास के कारण कई मुख्यमंत्री आते नहीं थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया