लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: यूपी में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर हुई 174, सबसे ज्यादा 50 मामले गौतम बुद्ध नगर के

By भाषा | Updated: April 3, 2020 22:41 IST

मेरठ में 25, आगरा में 19, सहारनपुर में 12, लखनऊ और गाजियाबाद में दस, बरेली में छह, बस्ती में पांच, आजमगढ़ और फिरोजाबाद में चार-चार, बुलंदशहर, शामली और जौनपुर में तीन-तीन, पीलीभीत, वाराणसी और प्रतापगढ़ में दो-दो तथा लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद, बागपत, हापुड़, गाजीपुर, हरदोई और शाहजहांपुर में एक-एक मामला सामने आया है।

Open in App
ठळक मुद्देस्वास्थ्य सेवा निदेशालय की ओर से शुक्रवार शाम जारी बुलेटिन में कहा गया कि अब तक कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़कर 174 हो गई है। । बुलेटिन के मुताबिक सबसे अधिक 50 मामले गौतम बुद्ध नगर के हैं।

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या अब तक बढ़कर 174 हो गई है। स्वास्थ्य सेवा निदेशालय की ओर से शुक्रवार शाम जारी बुलेटिन में कहा गया कि अब तक कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़कर 174 हो गई है। बुलेटिन के मुताबिक सबसे अधिक 50 मामले गौतम बुद्ध नगर के हैं।

मेरठ में 25, आगरा में 19, सहारनपुर में 12, लखनऊ और गाजियाबाद में दस, बरेली में छह, बस्ती में पांच, आजमगढ़ और फिरोजाबाद में चार-चार, बुलंदशहर, शामली और जौनपुर में तीन-तीन, पीलीभीत, वाराणसी और प्रतापगढ़ में दो-दो तथा लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद, बागपत, हापुड़, गाजीपुर, हरदोई और शाहजहांपुर में एक-एक मामला सामने आया है।

बुलेटिन में बताया गया कि 19 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। इस बीच प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने यहां संवाददाताओं से कहा, "(संख्या में) यह उछाल मुख्यतः तबलीगी जमात के जो लोग थे, जिन्होंने जमात में हिस्सा लिया था, उनके जो सैंपल से लिए गए हैं... उनकी टेस्टिंग में काफी संख्या में लोग पॉजिटिव आए हैं।"

उन्होंने बताया कि जो कुल संख्या है, उसमें से 47 मामले तबलीगी जमात से जुड़े हुए लोगों के हैं और 14 जिलों में यह प्रकरण आए हैं।

गाजियाबाद में एक, आगरा में पांच, कानपुर नगर में छह, शामली में दो, जौनपुर में दो, मेरठ में पांच, हापुड़ में एक, गाजीपुर में एक, आजमगढ़ में चार, फिरोजाबाद में चार, हरदोई में एक, प्रतापगढ़ में दो, सहारनपुर में 12 और शाहजहांपुर में एक ... ।"

प्रसाद ने कहा, "इस तरह से कुल 14 जनपदों में 47 मामले इनके मिले हैं... दो लोगों की मृत्यु हो गई है। उनके अतिरिक्त बाकी सभी लोग या तो हमारे एल-1 हॉस्पिटल में या जिला अस्पतालों में या मेडिकल कॉलेजों में है और सबकी हालत स्थिर है।"

उन्होंने बताया कि जहां-जहां संक्रमण थे, प्रकरण आ रहे हैं, वहां पर जनपद में जिला अधिकारी के नेतृत्व में कंटेनमेंट की कार्रवाई की जा रही है। उसके आसपास के इलाके में हर एक घर को देखा जा रहा है। जिन भी व्यक्तियों में लक्षण हो, उनको तत्काल क्वॉरेंटाइन में लाया जा रहा है, उनकी सैंपलिंग की जा रही है, टेस्टिंग की जा रही है और अगर उनका रिजल्ट पॉजिटिव आता है तो तत्काल आइसोलेट किया जा रहा है।

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेशसीओवीआईडी-19 इंडियालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत