कोरोना वायरस: ईरान से भारत आए 495 यात्रियों का नहीं चल पा रहा है पता, स्वास्थ्य मंत्रालय के सामने बड़ी मुसीबत

By पल्लवी कुमारी | Published: March 5, 2020 12:45 PM2020-03-05T12:45:26+5:302020-03-05T12:45:26+5:30

चीन में कोरोना वायरस मरने वालों की संख्या 3000 के पार पहुंच गई है। वहीं कुल पुष्टी मामलों की संख्या 80,400 से ज्यादा है। वहीं इटली में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

coronavirus no address Found of 495 tourist who come from iran india health ministry concern | कोरोना वायरस: ईरान से भारत आए 495 यात्रियों का नहीं चल पा रहा है पता, स्वास्थ्य मंत्रालय के सामने बड़ी मुसीबत

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlightsभारत में इटली से आए 21 पर्यटकों में से 16 को कोरोना वायरस है।भारत में अबतक कोरोना वायरस वायरस के 29 मामलों की पुष्टी हो चुकी है।

चीन में महामारी का रूप ले चुके कोरोना वायरस (Coronavirus) ने अब भारत में अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। कोरोना वायरस के अब-तक 29 केस  पॉजिटिव मिले हैं। इसी बीच स्वास्थ्य मंत्रालय के सामने एक और बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई है। ईरान से भारत आए 495 यात्रियों के ठिकानों का कुछ पता नहीं चल पा रहा है। ईरान से भारत आए 495 यात्रियों ने अपने वीजा में जो भी पता दिया था,वहां उन पर्यटकों का कुछ भी पता नहीं चल पा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने पर्यटन मंत्रालय को इन यात्रियों का खोजने को ब्योरा सौंपने का निर्देश दिया है।  भारत में इटली से आए 21 पर्यटकों में से 16 को कोरोना वायरस है। इसलिए केंद्र की सरकार इन 495 यात्रियों का पता लगाने में जुटी है। 

हिन्दुस्तान टाइम्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के एक उच्चपदस्थ सूत्र ने बताया कि ईरान के इन यात्रियों ने ज्यादातर यात्रियों ने वीजा आवेदन के समय होटल के पते दिए थे। लेकिन उनका वहां कुछ पता नहीं चल पा रहा है। जब अधिकारी होटल गए तो वह वहां मौजूद नहीं थे। जानकारी के मुताबिक यात्रियों ने वीजा मिलने के बाद बुकिंग रद्द करवा दी थी। जिस वक्त ईरान से 495 यात्री भारत आए थे तो उस वक्त ईरान के यात्रियों की स्क्रीनिंग भी शुरू नहीं हुई थी। इन यात्रियों को ढूंढने में नाकाम रहने के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय ने इन यात्रियों की सूची पर्यटन मंत्रालय को सौंप दी है। 

चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या तीन हजार, 80,400 केस की पुष्टी

चीन में कोरोना वायरस मरने वालों की संख्या 3000 के पार पहुंच गई है। वहीं कुल पुष्टी मामलों की संख्या 80,400 से ज्यादा है। वहीं इटली में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में 11 लोगों की मौत हुई है। भारत में कोरोना के 28 केस पाए गए हैं। हालांकि भारत में किसी की मौत नहीं हुई है। 

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बृहस्पतिवार को कहा कि बुधवार को कोरोना वायरस से 139 नए मामलों की पुष्टि हुई है और 31 लोगों की जान गई है। ये सभी मौतें सबसे ज्यादा प्रभावित हुबेई प्रांत और उसकी राजधानी वुहान में हुई हैं।

आयोग ने कहा कि बुधवार को ही संक्रमण के 143 नए संदिग्ध मामले दर्ज हुए हैं, जबकि गंभीर मामलों की संख्या 464 घटकर 5,952 हो गई है। अब भी आशंका है कि 522 लोग इस घातक वायरस से संक्रमित हैं। चीन की मुख्य भूमि में बुधवार रात तक कोविड-19 (बीमारी का आधिकारिक नाम) के कुल 80,409 मामलों की पुष्टि हुई है। इसमें 3,012 वे लोग भी शामिल हैं जिनकी इस बीमारी से मौत हो गई है और 25,352 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 52,045 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। बुधवार रात तक, बाहर से आए 20 लोगों में कोरोना वायरस से संक्रमित होने की सूचना है।
 

Web Title: coronavirus no address Found of 495 tourist who come from iran india health ministry concern

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे