लाइव न्यूज़ :

नोएडा-गाजियाबाद में आज से नाइट कर्फ्यू का ऐलान, सभी शिक्षण संस्थान भी रहेंगे बंद

By विनीत कुमार | Updated: April 8, 2021 15:38 IST

दिल्ली से सटे नोएडा में आज से नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान कर दिया गया है। यूपी के कुछ जिलों में पहले ही नाइट कर्फ्यू लगाने की घोषणा कर दी गई थी। वहीं दिल्ली में भी नाइट कर्फ्यू लागू है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली से सटे गाजियाबाद और नोएडा में 17 अप्रैल तक लागू रहेगा नाइट कर्फ्यूनाइट कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगाइससे पहले लखनऊ सहित वाराणसी, कानपुर और प्रयागराज में नाइट कर्फ्यू की घोषणा की जा चुकी है

कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद उत्तर प्रदेश के नोएडा में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में आने वाले नोएडा में नाइट कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेंगे। नोएडा प्रशासन के अनुसार शुरुआत में ये नाइट कर्फ्यू फिलहाल 17 अप्रैल, 2021 तक लगाया जा रहा है। 

हालांकि, नाइट कर्फ्यू के दौरान जरूरी सेवाओं को छूट दी जाएगी। गाजियाबाद में भी नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है।गाजियाबाद के जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने जिले में सभी शिक्षण संस्थान, स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर को भी 17 अप्रैल तक बंद करने के दिए आदेश दिए हैं।

इससे पहले यूपी के कुछ जिलों में भी नाइट कर्फ्यू लगाने की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। इसमें राजधानी लखनऊ सहित वाराणसी, कानपुर और प्रयागराज शामिल हैं। 

नाइट कर्फ्यू के दौरान नेशनल या स्टेट हाइवे के मूवमेंट पर रोक नहीं रहेगी। बता दें कि देशभर में कोरोना संक्रमण की स्थिति अब विस्फोटक स्थिति में पहुंच रही है। पिछले 24 घंटों में एक लाख 26 हजार से अधिक कोरोना के नए मामले पूरे देश में सामने आए हैं। वहीं, 685 लोगों की मौते हुई है।

बता दें यूपी की राजधानी लखनऊ में गुरुवार रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन लगने जा रहा है। ये नाइट कर्फ्यू 30 अप्रैल तक लागू रहेगा। वहीं, प्रयागराज में डीएम ने रात 10 बजे से सुबह 8 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया है।

ऐसे ही कानपुर में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक और वाराणसी में रात 9 बजे से नाइट कर्फ्यू लगाने की घोषणा की गई है। कानपुर में 30 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा जबकि वाराणसी में फिलहाल एक हफ्ते के लिए ये व्यवस्था लागू की गई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसनॉएडानोएडा समाचारउत्तर प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: उड़ानें कब से शुरू होंगी? किन-किन जगहों से जुड़ेंगी? जेवर विमानन केंद्र के बारे में पूरी लिस्ट देखिए

कारोबारसाल 2014 से पहले देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे, आज 160 से अधिक?, नोएडा में पीएम मोदी बोले-नोएडा में अंधविश्वास के कारण कई मुख्यमंत्री आते नहीं थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों