लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: धारावी में कोरोना वायरस कैसे पहुंचा, मुंबई पुलिस ने किया खुलासा, इसका भी है तबलीगी जमात कनेक्शन!

By विनीत कुमार | Updated: April 7, 2020 13:34 IST

Coronavirus: मुंबई पुलिस के अनुसार ये सभी लोग धारावी के पहले कोरोना पॉजिटिव शख्स के फ्लैट में 1 अप्रैल को रहे थे। सभी केरल से हैं और अभी यहां नहीं रह रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई पुलिस के अनुसार तबलीगी जमात के लोग धारावी के पहले कोरोना मरीज के घर रहे थेकोरोना पॉजिटिव शख्स के फ्लैट में 1 अप्रैल को रहे थे दिल्ली से लौटे तबलीगी जमात के लोग

मुंबई पुलिस ने इस बात की आशांका जाहिर की है कि एशिया के सबसे बड़े स्लम इलाके कहे जाने वाले धारावी में कोरोना वायरस के पहुंचने का मामला तबलीगी जमात से जुड़ा हो सकता है। पुलिस के अनुसार दिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीगी जमात कार्यक्रम से लौटे 10 लोग इस इलाके में कुछ दिन रहे थे। इनकी पहचान भी कर ली गई है। 

मुंबई पुलिस के अनुसार ये सभी लोग धारावी के पहले कोरोना पॉजिटिव शख्स के फ्लैट में 1 अप्रैल को रहे थे। सभी केरल से हैं और अभी यहां नहीं रह रहे हैं। मुंबई पुलिस ने ये भी कहा कि केवल केरल के अधिकारी ही बता सकते हैं कि ये यहां ठहरने वाले लोग कोरोना पॉजिटिव हैं या नहीं।

बता दें कि धारावी में अब तक कुल 7 कोरोना के मामले आ चुके हैं। दो नए मरीजों की उम्र 80 और 49 साल है और दोनों धारावी के डॉ. बलीगा नगर के निवासी हैं। ये दोनों पहले संक्रमित पाई गई 30 वर्षीय महिला के सम्पर्क में आए थे। धारावी में इससे पहले चार अन्य लोग संक्रमित पाए गए थे। 

इनमें 56 वर्षीय वह व्यक्ति भी शामिल है जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। धारावी के चार इलाके - डॉ. बलीगा नगर, वैभव अपार्टमेंट, मुकुंद नगर और मदीना नगर को सीमांकित किया गया है और नगर निकाय अधिकारी नियमित रूप से उन क्षेत्रों में कीटाणुनाशकों का छिड़काव कर रहे हैं। धारावी एशिया का सबसे बड़ा झुग्गी बस्ती इलाका है, जहां करीब 15 लाख लोग रहते हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोनादिल्ली में कोरोनानिज़ामुद्दिन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब