लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: मुंबई के धारावी में कोविड-19 का कहर जारी, चार नये मामले मिले, एक की मौत

By विनीत कुमार | Updated: April 13, 2020 09:48 IST

Coronavirus: महाराष्ट्र कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित है। मुंबई के धारावी में ही अब तक 47 कोरोना मामले आ चुके हैं जिसमें 5 लोगों की मौत हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई के धारावी में सोमवार को सामने आए 4 नए मामले, एक मौतमहाराष्ट्र में रविवार को कोरोना से 22 लोगों की हुई थी मौत, मुंबई में सबसे अधिक 16 मौत

मुंबई के धारावी में कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला अब भी जारी है। यहां अब तक कुल कोरोना पॉजिटिव मिले मरीजों की संख्या 47 जा पहुंची है। धारारी में सोमवार के अपडेट के अनुसार चार और नए मामले मिले हैं। साथ ही धारावी एरिया के ही एक शख्स के मौत की भी खबर है। इस तरह धारावी में कोरोना से मरने वालों की संख्या पांच हो गई है।

बता दें कि महाराष्ट्र कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है। राज्य में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 221 मामले सामने आए थे और इससे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1,982 हो गई थी। महाराष्ट्र में 22 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई और मृतकों की संख्या बढ़कर 149 हो गई। 

मुंबई में सबसे अधिक रविवार को 16 लोगों की मौत कोरोना से हुई। इसके अलावा पुणे में तीन, नवी मुंबई में दो और सोलापुर में एक रोगी ने दम तोड़ दिया। रविवार को महाराष्ट्र में 22 मृतकों में से 15 की आयु 40 से 60 के बीच थी जबकि छह की उम्र 60 साल से अधिक थी।

टॅग्स :कोरोना वायरसमुंबईमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल