महाराष्ट्र: मुंबई में बढ़ता जा रहा है कोरोना वायरस का प्रकोप, उद्धव ठाकरे ने चेताया-बढ़ा देंगे लॉकडाउन

By निखिल वर्मा | Published: June 11, 2020 08:23 AM2020-06-11T08:23:38+5:302020-06-11T08:34:17+5:30

महाराष्ट्र राज्य में बीमारी का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 46,074 है। राज्य में अबतक 5,93,784 नमूनों की जांच की गई है।

coronavirus maharashtra uddhav thackeray warning to rule breakers says lockdown may continue | महाराष्ट्र: मुंबई में बढ़ता जा रहा है कोरोना वायरस का प्रकोप, उद्धव ठाकरे ने चेताया-बढ़ा देंगे लॉकडाउन

महाराष्ट्र में मुंबई के बाद पुणे सबसे प्रभावित इलाका है (लोकमत फाइल फोटो)

Highlights देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में अब तक 1857 लोगों ने कोरोना वायरस से दम तोड़ा हैभारत में कोरोना वायरस के करीब एक तिहाई केस महाराष्ट्र में मिले हैंमहाराष्ट्र में हर दिन औसतन तीन हजार से ज्यादा मामले आ रहे हैं

कोरोना वायरस महामारी से महाराष्ट्र और उसकी राजधानी मुंबई की हालत बेहद खराब हो गई है। महाराष्ट्र और मुंबई में एक दिन में सर्वाधिक कोविड-19 से मौत और केस दर्ज हुई है। महाराष्ट्र में कोविड-19 महामारी की वजह से राज्य में 149 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3254 नए संक्रमित पाए गए। मरने वालों में 97 लोग मुंबई से थे। इसके साथ ही कोविड-19 से मृतकों की संख्या बढ़कर 3438 हो गई है।

महाराष्ट्र में संक्रमितों का आंकड़ा 94129 पर जा पहुंचा है। राज्य में 1879 लोगों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई। अब तक कुल 44517 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। फिलहाल 569145 लोग होम क्वारंटाइन में हैं, जबकि 27228 लोगों को संस्थात्मक क्वारंटाइन में रखा गया है।

नियम नहीं माने तो बढ़ जाएगा लॉकडाउन

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि कोविड-19 का खतरा अब भी बरकरार है। ठाकरे ने संकेत दिये कि अगर लोगों ने दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन नहीं किया तो लॉकडाउन जारी रखा जा सकता है।  उन्होंने लोगों से भीड़ से बचने और शारीरिक दूरी बनाए रखने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्थिक गतिविधियों को जारी रखने के लिये लॉकाडाउन में आंशिक ढील दी गई है। अब हमें वायरस के साथ ही जीना सीखना होगा। 

ठाकरे ने पाबंदियों में ढील के बाद सड़कों पर लोगों की भीड़ जमा होने की खबरों की ओर इशारा करते हुए कहा, '' आपकी अच्छी सेहत के लिये बाहर जाकर शारीरिक गतिविधियों की अनुमति दी गई है, न कि इसे खराब करने के लिये।'' उन्होंने कहा, ''अगर ऐसा ही होता रहा तो लॉकडाउन जारी रखा जा सकता है। लेकिन मुझे उम्मीद है कि लोग सरकार के नियमों और दिशा-निर्देशों का पालन करते रहेंगे, क्योंकि इसी में उनकी भलाई है।'' लॉकडाउन का मौजूदा चरण 30 जून को समाप्त होगा। 

Web Title: coronavirus maharashtra uddhav thackeray warning to rule breakers says lockdown may continue

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे