लाइव न्यूज़ :

Mumbai migrant crisis: मुंबई में मजदूरों के प्रदर्शन पर टीवी पत्रकार के खिलाफ FIR दर्ज, ट्रेनें चलाने की दिखाई थी खबर

By भाषा | Updated: April 15, 2020 12:39 IST

मुंबई के ब्रांदा में भीड़ के रूप में जुटे ज्यादातर लोग दूसरे राज्यों के प्रवासी कामगार हैं. ये शिकायत कर रहे हैं कि उन्हें यहां खाने-पीने की समस्या हो रही है इसलिए ये अपने घर जाना चाहते हैं.

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई में प्रवासी मजदूरों का प्रदर्शन के मामले में सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने को लेकर एक व्यक्ति गिरफ्तारमुंबई पुलिस को शक है कि विनय दुबे के सोशल मीडिया संदेशों से मजदूरों का विरोध भड़का है.

महाराष्ट्र में एक टीवी पत्रकार के खिलाफ उस खबर को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई जिसमें कहा गया था कि ट्रेन सेवाएं बहाल होंगी, जिसके कारण उपनगर बांद्रा में मंगलवार को प्रवासी कामगार उमड़ पड़े। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जिले के आरोपी राहुल कुलकर्णी को हिरासत में ले लिया गया है और पुलिस उसे मुंबई ला रही है।

उन्होंने बताया कि हाल ही में एक खबर में कुलकर्णी ने कहा था कि लॉकडाउन के कारण फंसे हुए लोगों के लिए जन साधारण विशेष ट्रेनें बहाल होंगी। अधिकारी ने बताया कि उस पर आईपीसी की धारा 188, 269, 270 और 117 के तहत मामला दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि मंगलवार दोपहर को यहां बांद्रा रेलवे स्टेशन के समीप 1,000 से अधिक प्रवासी कामगार उमड़ पड़े थे जिनमें से अधिकतर बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के थे। वे मांग कर रहे थे कि राज्य सरकार उनके लिए यातायात का प्रबंध करें ताकि वे अपने-अपने शहर और गांव लौट सकें।

सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने को लेकर एक व्यक्ति गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंटों पर उन संदेशों को पोस्ट करने के लिए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसके कारण मंगलवार को उपनगरीय बांद्रा में कथित तौर पर बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूरों का जमावड़ा लग गया था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पास के नवी मुंबई के निवासी विनय दुबे को बुधवार सुबह गिरफ्तार किया गया। उससे फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उसके पोस्ट को लेकर पूछताछ की गई।

अधिकारी ने बताया कि उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था जिसमें उसने मांग की थी कि महाराष्ट्र सरकार प्रवासियों के जाने की व्यवस्था करे, जो कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन में फंसे हुए हैं और अपने मूल स्थानों पर वापस जाना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि उसने इस मुद्दे को लेकर ट्वीट भी किया था और धमकी दी थी कि प्रवासी मजदूरों को उनके मूल स्थानों पर ले जाने के लिए 18 अप्रैल तक रेलगाड़ियों की व्यवस्था अगर नहीं की गई तो देशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

जानें ब्रांदा का पूरा मामला

मुंबई में मंगलवार को बांद्रा में हजारों प्रवासी मजदूर सड़क पर उतर आए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठीचार्ज कर इन लोगों को तितर-बितर कर दिया है। सूत्रों के अनुसार यह अफवाह फैल गई थी कि लॉकडाउन खत्म होने के ट्रेनें शुरू हो रही हैं, इसलिए ये मजदूर जल्द से जल्द अपने गांव पहुंचने के लिए रेलवे स्टेशन के बाहर बड़ी संख्या में जमा हो गए।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनमहाराष्ट्र में कोरोनामुंबईमहाराष्ट्रकोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सकोरोना वायरस इंडियाक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी