लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Lockdown: रेलवे ने सीमेंट कंपनियों को दिया मालगाड़ियां खाली करने का आदेश, होगी जरूरी सामान की आपूर्ति

By भाषा | Updated: April 7, 2020 11:48 IST

लॉकडाउन लागू होने के साथ रेलवे अनाज पहुंचाने के लिए प्रतिदिन लगभग 50-60 रेक का इस्तेमाल कर रहा है, लेकिन मांग अधिक है।

Open in App
ठळक मुद्देरेलवे ने सीमेंट कंपनियों से कहा है कि वे अपना सामान मालगाड़ियों से उतार देंप्रतिदिन लगभग 50-60 रेक का इस्तेमाल कर रहा है, लेकिन मांग अधिक है।

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे ने सीमेंट कंपनियों से कहा है कि वे अपना सामान मालगाड़ियों से उतार दें, ताकि उनका इस्तेमाल देश के विभिन्न हिस्सों में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए किया जा सके। सूत्रों ने कहा कि लॉकडाउन लागू होने के साथ रेलवे अनाज पहुंचाने के लिए प्रतिदिन लगभग 50-60 रेक का इस्तेमाल कर रहा है, लेकिन मांग अधिक है।

उन्होंने बताया कि इस समय सीमेंट की बोरियों से लदी लगभग 300 मालगाड़ियां खड़ी हैं और कोरोना वायरस महामारी के चलते निर्माण गतिविधियां बंद होने के कारण सीमेंट कंपनियां उन्हें उतारने की जल्दी में नहीं हैं। अधिकारियों ने कहा कि रेलवे ने माल उतारने में देरी पर लगाने वाले शुल्क को माफ कर दिया है, इसलिए कंपनियों को माल नहीं उतारने पर कोई नुकसान नहीं हो रहा है।

उन्होंने कहा, "हमने उनसे कहा है कि अगर वे एक-दो दिनों में अपना माल नहीं उतारेंगे, तो हम उन पर शुल्क लगा देंगे।" अधिकारियों ने कहा कि देश में आवश्यक वस्तुओं की भारी मांग को देखते हुए और सड़क मार्ग से माल की आवाजाही बहुत कम होने के चलते इन मालगाड़ियों को फलों, सब्जियों, खाद्यान्नों, नमक और चीनी जैसी जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति के लिए मुक्त कराना जरूरी है। सूत्रों ने कहा कि रेलवे यह सुनिश्चित करने के लिए राज्य के अधिकारियों के संपर्क में है कि उनकी मालगाड़ियों को समय पर रवाना किया जाए।

टॅग्स :कोरोना वायरसभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील