लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस लॉकडाउन: तनाव में है मिडिल क्लास, मोदी सरकार ने नहीं की कोई खास घोषणा

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: March 25, 2020 21:22 IST

कोरोना संकट की इस घड़ी में किसी भी सरकार की ओर से इस वर्ग की सुरक्षा के लिए कोई घोषणा नहीं की गई है. इन हालात में जब तक कोरोना संकट से मुक्ति नहीं मिल जाती है तब तक के लिए इस मध्यम वर्ग को आर्थिक तनाव से मुक्ति और सुरक्षा के नजरिए से प्रत्येक बैंक एकाउंट में औसतन पन्द्रह हजार रुपए प्रतिमाह का पर्सनल लोन या सीसी लिमिट दी जानी चाहिए.

Open in App
ठळक मुद्देसरकार की ओर से इस मिडिल क्लास की सुरक्षा के लिए कोई घोषणा नहीं की गई है.लाखों परिवारों के पास सप्ताहभर घर चलाने का पैसा तक नहीं है

कोरोना संकट के वक्त सबसे ज्यादा आर्थिक तनाव में गरीबी रेखा से ऊपर और अमीरी रेखा से नीचे वाले मध्यम वर्ग के लोग हैं. ऐसे लाखों परिवारों के पास सप्ताहभर घर चलाने का पैसा तक नहीं है और इस माहौल में न ही कहीं से मिलने की उम्मीद है.

घरबंदी की स्थिति में इन्हें खाने-पीने का सामान खरीदने के अलावा पानी-बिजली के बिल के भूगतान, लोन की ईएमआई, टीवी कनेक्शन, मोबाइल रिचार्ज सहित अनेक छोटे-मोटे खर्चों की चिंता सता रही है. कोरोना संकट की इस घड़ी में किसी भी सरकार की ओर से इस वर्ग की सुरक्षा के लिए कोई घोषणा नहीं की गई है.

इन हालात में जब तक कोरोना संकट से मुक्ति नहीं मिल जाती है तब तक के लिए इस मध्यम वर्ग को आर्थिक तनाव से मुक्ति और सुरक्षा के नजरिए से प्रत्येक बैंक एकाउंट में औसतन पन्द्रह हजार रुपए प्रतिमाह का पर्सनल लोन या सीसी लिमिट दी जानी चाहिए, जो देश में कामकाज सामान्य होने पर बैंक द्वारा न्यूनतम ब्याज दर के साथ वापस लिया जा सकता है. आर्थिक जानकारों का मानना है कि वैसे भी देश में कामकाज पूरी तरह से ठप्प है, लिहाजा बैंकों में पड़ा पैसा आने वाले समय में बैंकों के लिए ही परेशानी का सबब बनेगा, इसलिए बेहतर है कि मध्यम वर्ग के लिए इसका सद्उपयोग किया जाए!

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos