लाइव न्यूज़ :

एमपी में कोरोना केस, राजभवन में फिर मिले 3 कोरोना संक्रमित, गृह मंत्री की रिपोर्ट निगेटिव

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: June 22, 2020 19:04 IST

पूर्व में संक्रमित पाए गए, भाजपा विधायक ओमप्रकाश सकलेचा के ड्राइवर की भी आज कोरोना पाजिटिव रिपोर्ट आई है. इसके अलावा राजभवन में भी 3 नए संक्रमित मिले है. इसके बाद हड़कंप मच गया है. आज भोपाल में कोरोना से संक्रमित 59 लोगों को ठीक होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गई.

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा थम नहीं रहा है. आज सोमवार को भी 40 नए मरीज मिले हैं. राजधानी में आज सामने आए 40 नए कोरोना संक्रमितों में भाजपा विधायक ओमप्रकाश सकलेचा के ड्राइवर की भी रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आया है.उनके संपर्क में आने वाले सभी विधायकों ने भी कोरोना की जांच कराई है, जिसमें सभी विधायकों की रिपोर्ट निगेटिव आई है.

भोपालः मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. भोपाल में आज कोरोना के 40 नए मरीज मिले.

पूर्व में संक्रमित पाए गए, भाजपा विधायक ओमप्रकाश सकलेचा के ड्राइवर की भी आज कोरोना पाजिटिव रिपोर्ट आई है. इसके अलावा राजभवन में भी 3 नए संक्रमित मिले है. इसके बाद हड़कंप मच गया है. आज भोपाल में कोरोना से संक्रमित 59 लोगों को ठीक होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गई.

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा थम नहीं रहा है. आज सोमवार को भी 40 नए मरीज मिले हैं. राजधानी में आज सामने आए 40 नए कोरोना संक्रमितों में भाजपा विधायक ओमप्रकाश सकलेचा के ड्राइवर की भी रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आया है.

भाजपा विधायक ओमप्रकाश सकलेचा दो दिन पहले ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे

गौरतलब है कि भाजपा विधायक ओमप्रकाश सकलेचा दो दिन पहले ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. वहीं उनके संपर्क में आने वाले सभी विधायकों ने भी कोरोना की जांच कराई है, जिसमें सभी विधायकों की रिपोर्ट निगेटिव आई है.

राजभवन में एक बार फिर 3 मरीज संक्रमित मिले है. इन सभी की तबीयत खराब होने के बाद कोरोना जांच कराई थी, जिसकी रिपोर्ट आज पाजिटिव आई है. इसके अलावा राजधानी के बागमुगालिया इलाके में 6 पाजिटिव मरीज मिले हैं, जिनमें एक ही परिवार के 3 लोग शामिल हैं.

गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा की कोरोना संक्रमण की जांच कराई गई थी

भाजपा विधायक ओमप्रकाश सकलेचा के कोरोना पाजिटिव होने के बाद राज्य के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा की कोरोना संक्रमण की जांच कराई गई थी. आज मंत्री की जांच रिपोर्ट निकेटिव आई है. इसके पहले जिन विधायकों की जांच हुई थी वह भी निगेटिव आई. मंत्री और विधायकों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भाजपा संगठन में राहत मिली है.

भाजपा विधायक ओमप्रकाश सखलेचा के कोरोना पाजिटिव पाए जाने के बाद विधानसभा की ओर से सभी विधायकों को पत्र जारी कर स्वनिगरानी बरतने की अपील की है.राज्यसभा के लिए मतदान के दौरान भाजपा विधायक ओमप्रकाश सखलेचा के संपर्क में होने के चलते विधानसभा सचिवालय सजग हो गया है.

सचिवालय की ओर से विधानसभा के प्रमुख सचिव ए पी सिंह ने सभी विधायकों को पत्र लिखकर स्वनिगरानी में रहने की अपील की है. पत्र में उन्होंने  जरुरत पड़ने पर जांच कराने की भी बात कही गई है. भाजपा विधायक के कोरोना सतर्कता के लिए विधानसभा ने पत्र जारी कर सभी विधायकों को अलर्ट किया है.

टॅग्स :मध्य प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउनमध्य प्रदेशभोपालशिवराज सिंह चौहानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?