लाइव न्यूज़ :

कोरोना लॉकडाउन के बीच गुजरात से राजस्थान पैदल चल पड़े हजारों मजदूर, मालिकों ने 500 रुपये देकर कहा- घर जाओ

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 25, 2020 13:42 IST

कोरोना वायरस: भारत में कोविड-19 पीड़ित 512 लोगों का अभी उपचार चल रहा है जबकि 41 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई या वे देश से बाहर चले गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस आंकड़े में 43 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसाबरकांठा के पुलिस अधीक्षक चैतन्य मांडलिक ने कहा, 'मैंने इन मजदूरों को भरोसा दिलाया है कि उनके जाने के लिए परिवहन की व्यवस्था की जाएगी।'गुजरात में कोविड-19 संक्रमण के तीन और मामले सामने आने के बाद राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर बुधवार को 38 हो गई

अहमदाबाद:कोरोना वायरस के प्रकोप देखते हुए भारत में आज (25 मार्च) से 21 दिनों के लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। लॉकडाउन की वजह से भारत में कई गरीबों के रोजी-रोटी खत्म हो गई है। ताजा मामला गुजरात के अहमदाबाद का है। अहमदाबाद के हजारों मजदूर वहां से राजस्थान में अपने घर पैदल जाने को मजबूर हैं। इन मजदूरों के मालिकों ने इन्हें 500 रुपये देकर कहा है कि वह अपने-अपने घर जाएं। मजदूरों के मालिकों ने लॉकडाउन की वजह से अपने काम बंद कर दिए हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक साबरकांठा हाईवे पर आज (25 मार्च) को दोपहर को इदर, हिम्मतनगर और प्रांतिज पहुंचे देखा। इनमें से कुछ पैदल चल रहे हैं तो कुछ छांव में थक कर बैठे देखे गए। भयंकर गर्मी के बीच ये काफी थके हुए दिख रहे थे। 

लॉकडाउन की वजह से मालिक ने काम बंद कर कहा घर जाने को- मजदूर तेजभाई

राजस्थान के एक मजदूर तेजभाई ने टीओआई को बताया, ''मैं अहमदाबाद के रानीप इलाके में काम करता हूं। लॉकडाउन के बाद मुझे जाने के लिए कहा गया। मालिक ने मुझे काम बंद करने को कहा और बस का किराया घर जाने के लिए दिया। लेकिन सभी बसें औरे ट्रेंने बंद है। इसलिए मजबूरन हम अपने गांव वापस पैदल जा रहे हैं।''

लॉकडाउन की वजह से इनको रास्ते में खाना-पीना भी नहीं मिल पा रहा है क्योंकि सारे दुकान बंद करवा दिए गए हैं। हालांकि साबरकांठा पुलिस ने मजदूरी की मदद की और उन्हें खाना खिलाया।

जानें गुजरात पुलिस ने क्या कहा? 

साबरकांठा के पुलिस अधीक्षक चैतन्य मांडलिक ने कहा, 'मैंने इन मजदूरों को भरोसा दिलाया है कि राजस्थान के सिरोही, उदयपुर या डूंगरपुर स्थित उनके गांवों तक पहुंचने के लिए परिवहन की व्यवस्था की जाएगी।' 

मांडलिक ने कहा, 'हमने उन्हें भोजन, बिस्किट और पानी उपलब्ध कराया है। इन मजदूरों ने गंभीर जोखिम लिया है, लेकिन उनके पास कोई विकल्प नहीं है।'

मांडलिक ने कहा, मजदूरों को चार लोगों के समूह में चलने के लिए कहा गया है क्योंकि प्रतिबंधात्मक आदेशों में चार से अधिक लोगों के एक साथ चलने पर प्रतिबंध है। 

कोरोना वायरस: गुजरात में तीन नए मामले सामने आए, कुल संख्या बढ़कर 38 हुई

गुजरात में कोविड-19 संक्रमण के तीन और मामले सामने आने के बाद राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर बुधवार को 38 हो गई। प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) जयंती रवि ने संवाददाताओं को बताया कि बुधवार को सुबह अहमदाबाद, सूरत और वडोदरा में एक-एक मामला सामने आया। उन्होंने बताया कि इनमें से एक मरीज दुबई से लौटा था जबकि दो अन्य लोग देश में ही किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से प्रभावित हुए। जंयती ने बताया कि इसके साथ ही अहमदाबाद में कुल 14, सूरत एवं वडोदरा में सात-सात, गांधीनगर में छह, राजकोट में तीन और कच्छ में एक व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउनगुजरातराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं