लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Lockdown: कर्नाटक में लॉकडाउन के दौरान कानून तोड़कर मंदिर के रथ उत्सव में जमा हुए सैकड़ों लोग

By अनुराग आनंद | Updated: April 17, 2020 15:18 IST

इस क्षेत्र के पुलिस अधीक्षक लाडा मार्टिन ने खुद मीडिया को बताया कि क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देकलबुर्गी में हर साल की तरह लॉकडाउन में भी सिद्धलिंगेश्वर मेला आयोजित हुआ।चित्तपुर तालुक में आयोजित मेले में सैकड़ों लोग शामिल हुए।

कलबुर्गी: देश भर में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन लागू लगाया गया है। लेकिन, इसके बावजूद अपनी जिंदगी को हथेली पर लेकर अलग-अलग धर्मों के लोग आए दिन सैकड़ों की संख्या में जमा होकर किसी न किसी कार्यक्रम में जरूर हिस्सा ले रहे हैं। गुरूवार को लॉकडाउन के दौरान सभी नियमों को ताख पर रखकर सोशल डिस्टेंसिंग के निर्देश की धज्‍ज‍ियां उड़ाकर कर्नाटक के कलबुर्गी में सैकड़ों लोगों ने एक धार्मिक कार्यक्रम में शिरकत की। 

न्यूज 18 के मुताबिक, इस घटना की जानकारी देते हुए खुद इस क्षेत्र के पुलिस अधीक्षक लाडा मार्टिन ने मीडिया को  बताया, " सुबह 6.30 बजे लगभग 100-150 लोग लगभग 20 मिनट के लिए सिद्धलिंगेश्वर मंदिर के पास आए थे और रथ खींचने के समारोह में भाग लिया।'

बता दें कि जिले में सिद्धलिंगेश्वर मेला लॉकडाउन के बावजूद आयोजित हुआ। चित्तपुर तालुक में आयोजित मेले में सैकड़ों लोग शामिल हुए। यहां एक रथ को खींचते हुए लोगों को देखा गया। इस बीच यहां के लोकल बीजेपी नेता ने मेले के आयोजन का पूरा समर्थन किया।इससे पहले भी कलबुर्गी में लॉकडाउन के नियमों की अनदेखी की गई थी। मार्च में यहां सब्जी मंडी में सैकड़ों की भीड़ जमा हुई और किसी नियम का पालन नहीं किया गया था। 

इसके अलावा, देश में मरीजों की कुल संख्या 13 हजार 300 के पार पहुंच गई है. वहीं, मरने वालों का आंकड़ा 437 है। दिल्ली में लगातार दूसरे दिन संक्रमण के मामलों में गिरावट आई है। पिछले 24 घंटे में दर्ज हुए सिर्फ 17 नए मामले सामने आए हैं, लेकिन मुंबई और इंदौर में हालात अभी भी नाजुक है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब