लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: यूपी में अभी शुरू नहीं होंगे निर्माण कार्य, पीएम मोदी के संबोधन के बाद बदल गया योगी सरकार का फैसला

By विनीत कुमार | Updated: April 14, 2020 14:06 IST

Coronavirus Lockdown: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लॉकडाउन को बढ़ाने की घोषणा के साथ ही यूपी ने भी साफ कर दिया है कि निर्माण कार्य अभी शुरू नहीं किए जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी में अभी निर्माण कार्यों की शुरुआत नहीं होगी, लॉकडाउन बढ़ने की घोषणा के बाद बदला गया फैसलाइससे पहले 15 अप्रैल से राज्य में सरकारी परियोजनाओं से संबंधित निर्माण कार्यों को शुरू करने की बात कही गई थी

कोरोना वायरस संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए देश भर में लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाए जाने के ऐलान के बीच अब यूपी सरकार ने भी कोई भी निर्माण कार्य शुरू नहीं करने का फैसला किया है। उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने साफ किया है कि 15 अप्रैल से निर्माण कार्य शुरू करने के फैसले को पीएम नरेंद्र मोदी की घोषणा को देखते हुए रद्द रखा जाएगा।  इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार सुबह देश को संबोधित करते हुए लॉकडाउन को बढ़ाने की घोषणा की।

केशव प्रसाद मौर्य ने दरअसल सोमवार को इस बात की घोषणा की थी कि सरकारी परियोजनाओं वाले निर्माण कार्यों की शुरुआत 15 अप्रैल से उत्तर प्रदेश में शुरू कर दी जाएगी।

साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि इन कार्यों के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा जाएगा। केशव प्रसाद मौर्य ने बताया था कि ये फैसला एक बैठक में लिया गया। इस बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ सहित सभी निर्माण विभागों के प्रिंसिपल सेक्रेटरी भी मौजूद थे।

बता दें कि पीएम मोदी ने 24 मार्च को 21 दिनों के लिए लॉकडाउन की घोषणा की थी और इसकी समयसीमा 14 अप्रैल को खत्म हो रही थी। हालांकि अब इसे 3 मई के लिए बढ़ा दिया गया है।

प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में कहा कि राज्यों एवं विशेषज्ञों से चर्चा और वैश्विक स्थिति को ध्यान में रखते हुए भारत में लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला किया गया है। पीएम ने साथ ही कहा कोरोना के खिलाफ लड़ाई में कठोरता और ज्यादा बढ़ाई जाएगी। पीएम के अनुसार 20 अप्रैल तक हर कस्बे, हर थाने, हर जिले, हर राज्य को परखा जाएगा कि वहां लॉकडाउन का कितना पालन हो रहा है और उस क्षेत्र ने कोरोना से खुद को कितना बचाया है। प्रधानमंत्री ने संकेत दिए कि अगर इन इलाकों में स्थिति में सुधार हुआ तो कुछ मामलों में ढील दी जा सकती है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनकेशव प्रसाद मौर्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसमाजवादी पार्टी का मतलब महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डालना?, केशव प्रसाद मौर्य ने कहा-2027 में अखिलेश यादव होंगे साफ?, वीडियो

भारतअखिलेश यादव यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक को दिया मुख्यमंत्री बनने का ऑफर

कारोबारएक जिला-एक उत्‍पाद के बाद एक जनपद-एक व्यंजन योजना शुरू?, अमित शाह ने की शुरुआत, स्वादिष्ट व्यंजन एक बार फिर से दुनिया को परोसने का कार्य किया

भारतउत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल फेरबदल की अटकलें तेज, नड्डा, नितिन नबीन, पीएम मोदी और अमित शाह से मिले सीएम योगी, वीडियो

कारोबारपीएम आवास योजनाः 11 लाख पात्र लिस्ट से बाहर, अपात्रों को बांटे 9.52 करोड़?, योगी राज में सीएजी ने पाई खामियां

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए