लाइव न्यूज़ :

CoronaVirus के बीच दिल्ली वालों के लिए खुशखबरी, प्रदूषण के स्तर में गिरावट

By भाषा | Updated: March 23, 2020 15:24 IST

दिल्ली 23 मार्च को सुबह छह बजे से लॉकडाउन है। लॉकडाउन 31 मार्च तक चलेगा। केजरीवाल ने कहा कि लॉकडाउन में सार्वजनिक परिवहन का कोई साधन नहीं चलेगा और दिल्ली की सीमाओं को सील कर दिया जाएगा, लेकिन स्वास्थ्य, खानपान, जल और विद्युत आपूर्ति आदि से संबंधित आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देसीपीसीबी के एक अधिकारी ने कहा, “हवा की गति भले ही अनुकूल नहीं है फिर भी प्रदूषण का स्तर तुलनात्मक रूप से कम है।दिल्ली में कोरोना वायरस के 30 केस सामने आए हैं, जिसमें से एक की मौत हो चुकी है।

नई दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के मकसद से महानगर सरकार की तरफ से किए गए लॉकडाउन के चलते सड़कों पर वाहनों की संख्या में काफी कमी आई है और इस कारण सोमवार को शहर में प्रदूषण के स्तर में गिरावट दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के डेटा के मुताबिक शहर का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक सुबह नौ बजे 112 दर्ज किया गया जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

सीपीसीबी के एक अधिकारी ने कहा, “हवा की गति भले ही अनुकूल नहीं है फिर भी प्रदूषण का स्तर तुलनात्मक रूप से कम है क्योंकि बड़ी संख्या में वाहन सड़क पर नहीं हैं।” कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते निजी कंपनियों और गैर जरूरी सरकारी सेवाओं के कर्मचारियों को घर से ही काम करने के लिए कहा गया है।

दिल्ली की सीमाओं को सील कर दिया गया है और आस-पास के इलाकों में यातायात प्रतिबंधित है । किराने की दुकानें, केमिस्ट और दूध के बूथ छोड़कर सभी बाजार, मॉल और दुकानें 31 मार्च तक बंद हैं। शहर में न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।

भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते बुधवार को हल्की बारिश होने का अनुमान है। शहर में इस महीने में अब तक पहले ही 101.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है जो मार्च में सबसे ज्यादा है। 

टॅग्स :दिल्ली प्रदूषणकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडियादिल्लीदिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट