लाइव न्यूज़ :

कोरोना लॉकडाउन में उज्जैन के बीजेपी सांसद लोगों के लिए रहे सबसे ज्यादा मददगार, राहुल गांधी तीसरे स्थान पर: सर्वे

By विनीत कुमार | Updated: December 23, 2020 11:02 IST

कोरोना लॉकडाउन में प्रभावित लोगों और मरीजों को मदद पहुंचाने के मामले में बीजेपी के उज्जैन से सांसद अनिल फिरोजिया सबसे अव्वल साबित हुए हैं। एक सर्वे में ये बात सामने आई है। वायनाड से सांसद राहुल गांधी के काम को भी लोगों ने सराहा है।

Open in App
ठळक मुद्देलॉकडाउन में उज्जैन के सांसद अनिल फिरोजिया का काम अपने संसद क्षेत्र के लिए रहा सबसे बेहतरसर्वे के अनुसार आंध्र प्रदेश के नेल्लोर से YSRCP के प्रभाकर रेड्डी दूसरे स्थान पर, राहुल गांधी तीसरे स्थान पर रहेटॉप-10 लिस्ट में टीएमसी की महुआ मोइत्रा और बीजेपी के तेजस्वी सूर्या का नाम भी शामिल

कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे के बीच इसी साल मार्च के आखिरी हफ्ते के बाद लगाए गए लॉकडाउन ने देश भर के लाखों लोगों के लिए कई मुश्किलें पैदा कर दी थी। ऐसे में नई दिल्ली स्थित सिटिजन इंगेजमेंट प्लेटफॉर्म गवर्नआई के एक सर्वे में एक खास बात सामने आई है। 

सर्वे के अनुसार बीजेपी के उज्जैन से सांसद अनिल फिरोजिया, वाईएसआरसीपी के नेल्लोर से सांसद अडाला प्रभाकर रेड्डी और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सहित वायनाड से वर्तमान सासंद राहुल गांधी ने कोरोना लॉकडाउन के दौरान अपने संसदीय क्षेत्र में सबसे अधिक सहायता पहुंचाई।

1 अक्टूबर से शुरू हुआ था सर्वे, छह महीनों का लिया गया रिकॉर्ड

इस सर्वे की शुरुआत 1 अक्टूबर को की गई थी। सर्वे में शुरुआत में नॉमिनेशन के आधार पर 25 सांसदों को शॉर्टलिस्ट किया गया था। इसके बाद इन सांसदों के क्षेत्र में फील्ड सर्वे सहित तमाम मिली प्रतिक्रियाओं के आधार पर टॉप-10 सांसदों की सूची तैयारी की गई।

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार उज्जैन के सांसद अनिल फिरोजिया ने बताया, जब माहामारी शुरू हुई तो उज्जैन में सबसे अधिक करीब 30 प्रतिशत मृत्युदर थी। मैंने एक कॉल सेंटर बनाया जिससे मरीज, उनके परिवार और जिला प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित हो सके। साथ ही मरीजों को बेहतर मेडिकल सुविधा मिल सके।

अनिल फिरोजिया ने आगे कहा, 'सीएम की मदद से मुझे अपने क्षेत्र के लिए 250 बेड और पांच लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस भी मिले। उज्जैन में कोरोना से मृत्युदर अब गिरकर 1 प्रतिशत तक आ गई है।'

वहीं, राहुल गांधी के एक सहायक ने बताया, 'अचानक लॉकडाउन की घोषणा के बाद राहुल जी ने जिला प्रशासन के साथ स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर को और बेहतर करने के लिए करीब से काम किया। उन्होंने मास्क सहित हैंड सैनेटाइजर, हैंड-हेल्ड थर्मामीटर और वेंटिलेटर्स की सप्लाई को तेज करने में भूमिका निभाई। हमने लोगों को घर पहुंचाने के लिए ट्रेन और बसें चलवाईं, फुड पैकेट बांटे और आर्थिक मदद सहित कम्युनिटी किचन चलाए ताकि किसी को भूखा नहीं रहना पड़े।'

इन सासंदों के काम को भी लोगों ने सराहा

फिरोजिया, रेड्डी और राहुल गांधी के अलावा इस लिस्ट में टीएमसी की महुआ मोइत्रा, बीजेपी के तेजस्वी सूर्या, नासिक से शिवासेना सांसद हेमंत गोडसे, अकाली दल के सुखबीर बादल, इंदौर के बीजेपी सांसद शंकर लालवानी, नितिन गड़करी के नाम भी शामिल हैं।

सर्वे में छह महीनों के रिकॉर्ड को शामिल किया गया है। इसके तहत लोकसभा के सबसे ज्यादा मददगार साबित हुए सांसदों की पहचान करने का लक्ष्य रखा गया था। इसमें सासंदों के लिए पूरे देश से 34.23 लाख नॉमिनेशन आए थे और बाद में स्थानीय लोगों के फीडबैक के आधार पर टॉप-10 लिस्ट को तैयार किया गया।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनराहुल गांधीतेजस्वी सूर्यानितिन गडकरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?