लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में कोरोना से 111 की मौत, पिछले 24 घंटों में 10 मरीजों ने तोड़ा दम, श्रीनगर में हाल खराब

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: July 2, 2020 17:01 IST

श्रीनगर जिले में सबसे अधिक 27 मरीजों की मौत हुई है। बारामुल्ला में 18, कुलगाम में 14, शोपियां में 12, अनंतनाग में 9, जम्मू-बडगाम में 8-8, कुपवाड़ा में 6, पुलवामा में 4, बांडीपोरा-पुंछ-डोडा-ऊधमपुर-कठुआ-राजौरी में एक-एक मरीज की मौत हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देअभी तक जम्मू कश्मीर में मरने वालों की कुल संख्या 111 हो गई है। इनमें 98 कश्मीर संभाग और 13 जम्मू संभाग के हैं।केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी के चलते संक्रमण के 17 नए मामले सामने आए हैं।दूसरी ओर कारगिल अस्पताल में उपचाराधाीन 46 मरीजों के ठीक होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

जम्मूःजम्मू कश्मीर में कोरोना का कहर अब और तेज हो गया है। पिछले 24 घंटों में 10 मरीजों की मौत का रिकार्ड बन गया है। यही कारण था कि अब मरने वालों की संख्या 111 को पार कर गई है।

इसके साथ ही अभी तक जम्मू कश्मीर में मरने वालों की कुल संख्या 111 हो गई है। इनमें 98 कश्मीर संभाग और 13 जम्मू संभाग के हैं। इनमें श्रीनगर जिले में सबसे अधिक 27 मरीजों की मौत हुई है। बारामुल्ला में 18, कुलगाम में 14, शोपियां में 12, अनंतनाग में 9, जम्मू-बडगाम में 8-8, कुपवाड़ा में 6, पुलवामा में 4, बांडीपोरा-पुंछ-डोडा-ऊधमपुर-कठुआ-राजौरी में एक-एक मरीज की मौत हुई है।

यही नहीं केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी के चलते संक्रमण के 17 नए मामले सामने आए हैं। वहीं दूसरी ओर कारगिल अस्पताल में उपचाराधाीन 46 मरीजों के ठीक होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

लेह, कारगिल में उपचाराधीन संक्रमित मरीजों की संख्या 295 तक पहुंच गई है

लद्दाख में कोरोना के 17 नए मामले सामने आने से लेह, कारगिल में उपचाराधीन संक्रमित मरीजों की संख्या 295 तक पहुंच गई है। नए मामलों में से 5 लेह व 12 कारगिल जिले से हैं। वहीं लेह, कारगिल के अस्पतालों में उपचाराधीन 295 मरीजों में से 112 लेह व 183 कारगिल जिले से हैं।

आज सुबह को चार और मरीजों की मौत हुई, इनमें कुलगाम के रहने वाले 55 वर्षीय और बारामुला के रहने वाले 65 वर्षीय मरीज शामिल हैं। ये भी स्किम्स सौरा में भर्ती थे। स्किम्स के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ फारूक जान ने बताया कि 55 वर्षीय व्यक्ति कुलगाम के यारीपोरा क्षेत्र का रहने वाला था और उसे 22 जून को उच्च रक्तचाप तथा मधुमेह की शिकायत के साथ अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

मरीज मे संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। इलाज के साथ सुबह उसकी मौत हो गई। बारामुला के सोपोर के रहने वाले दूसरे मरीज में भी मधुमेह और उच्च रक्तचाप की शिकायत थी। सुबह साढ़े तीन बजे के करीब हृदयघात से उसकी मौत हो गई।

इसके अलावा श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल में भी दो कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। इनमें फिरदौज अबद बटमालु की रहने वाली एक 73 वर्षीय महिला व बड़गाम का रहने वाला 75 वर्षीय वृद्ध शामिल है। मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ नजीर अहमद चौधरी ने बताया कि इन दोनों मरीजों की मौत अस्पताल में भर्ती होने के कुछ ही घंटों बाद हो गई।

टॅग्स :कोरोना वायरसजम्मू कश्मीरकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब