लाइव न्यूज़ :

कोरोनावायरसः सऊदी अरब में केरल की रहने वाली नर्स पाई गई संक्रमित, CM ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र, कहा- तत्काल उठाएं कदम

By भाषा | Updated: January 23, 2020 19:45 IST

Coronavirus: सऊदी अरब के अल हयात अस्पताल में कार्यरत केरल के कोट्टायम जिले के एट्टुमन्नूर की एक नर्स जानलेवा कोरोनावायरस से संक्रमित पाई गई है। चीन में इस विषाणु ने 17 लोगों की जान ले ली है।

Open in App
ठळक मुद्देसऊदी अरब में कार्यरत केरल की रहने वाली एक नर्स को कोरोनावायरस से संक्रमित पाया गया। केरल के मुख्यमंत्री ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर को अरब देश से बात कर मामले में संज्ञान लेने को कहा है।

सऊदी अरब में कार्यरत केरल की रहने वाली एक नर्स को कोरोनावायरस से संक्रमित पाए जाने की खबर मिलने के बाद केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर को अरब देश से बात कर मामले में संज्ञान लेने और उचित इलाज मुहैया कराने के बारे में पत्र लिखा है।मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त बयान के अनुसार विजयन ने जयशंकर को पत्र लिखकर इस संबंध में अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार को सऊदी अरब में अपने समकक्ष से संपर्क कर इस विषाणु से प्रभावित लोगों को उचित उपचार मुहैया कराने के लिए तत्काल कदम उठाने चाहिए। विजयन ने पत्र में लिखा कि मामले को गंभीरता से देखा जाना चाहिए।बृहस्पतिवार को मिली मीडिया रिपोर्टों के अनुसार सऊदी अरब के अल हयात अस्पताल में कार्यरत केरल के कोट्टायम जिले के एट्टुमन्नूर की एक नर्स जानलेवा कोरोनावायरस से संक्रमित पाई गई है। चीन में इस विषाणु ने 17 लोगों की जान ले ली है।मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार राज्य से संबंध रखने वाली कम से कम 30 नर्सों को भी अस्पताल में अलग-थलग रखा गया था। उन्होंने इस विषाणु से पीड़ित एक फिलीपिनी नर्स की देखभाल की थी। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने कहा कि उन्हें राज्य की किसी भी नर्स के प्रभावित होने की कोई जानकारी नहीं मिली है।चीन में स्वास्थ्य विभाग ने इस विषाणु के प्रकोप को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री के. के. शैलेजा ने कहा है कि जो लोग चीन से लौटे हैं, उन्हें जिला चिकित्सा अधिकारियों को सूचित करना चाहिए साथ ही राज्य के सभी चार हवाई अड्डों - तिरुवनंतपुरम, कोच्चि, कोझीकोड और कन्नूर में निगरानी रखने के लिए अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसपिनाराई विजयनकेरलसऊदी अरब
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

विश्वVideo: सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्रियों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिरे धड़ाम

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी