लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकटः तेलंगाना की KCR सरकार का बड़ा फैसला, लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर थूकना पड़ेगा भारी, लगाया बैन 

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 9, 2020 13:41 IST

तेलंगाना में गुरुवार सुबह तक कोरोना वायरस के 427 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि इनमें से 35 लोग ठीक हो गए हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्दे तेलंगाना की सरकार ने सार्वजनिक जगह पर थूकने पर पाबंदी लगा दी है, ताकि कोरोना को फैलने से रोका जा सके। तेलंगाना की के चंद्रशेखर राव की सरकार ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी किया।

हैदराबादः देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। 21 दिन के लॉकडाउन के साथ ही हर राज्य इस घातक वायरस पर काबू पाने के लिए अपनी-अपनी ओर से कोशिश कर रहा है। इस बीच तेलंगाना की सरकार ने सार्वजनिक जगह पर थूकने पर पाबंदी लगा दी है, ताकि कोरोना को फैलने से रोका जा सके। 

तेलंगाना की के चंद्रशेखर राव की सरकार ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। सरकार का कहना है कि सार्वजनिक जगहों पर आदतन थूकने से संक्रमण फैलने का गंभीर खतरा है। साथ ही साथ यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इसका उल्लंघन करने वाले के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है। 

आदेश में कहा गया है कि धूम्रपान और चबाने योग्य तम्बाकू या गैर-तंबाकू उत्पाद के सेवन करने वाले आमतौर पर सार्वजनिक स्थानों और संस्थानों में थूकते है, जिस पर संपूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया जाता है। इससे कोरोना वायरस के फैलने का खतरा रोक जा सकता है। 

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, तेलंगाना में गुरुवार सुबह तक कोरोना वायरस के 427 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि इनमें से 35 लोग ठीक हो गए हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इसके अलावा प्रदेश में सात लोगों की मौत हो गई है। फिलहाल राज्य में 385 मामले सक्रीय हैं।

आपको बता दें, देश में कोरोना वायरस के कारण मरने वाले लोगों की संख्या 166 पर पहुंच गई है और संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 5,734 हो गई है। अब भी 5,095 लोग संक्रमित हैं जबकि 472 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है तथा एक व्यक्ति देश छोड़कर चला गया है। 

वहीं, देशभर में पिछले 24 घंटे में 17 और लोगों की मौत हुई है। उसने बताया कि आठ लोगों की मौत महाराष्ट्र में, तीन की गुजरात में, दो की जम्मू कश्मीर में और एक-एक व्यक्ति की मौत पंजाब, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक तथा तमिलनाडु में हुई है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से सबसे अधिक 72 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद गुजरात में 16 लोगों की, मध्य प्रदेश में 13 और दिल्ली में नौ लोगों की मौत हुई। पंजाब तथा तमिलनाडु में आठ-आठ लोगों की मौत हुई। 

पश्चिम बंगाल और कर्नाटक में पांच-पांच लोगों की मौत हुई। आंध्र प्रदेश, जम्मू कश्मीर तथा उत्तर प्रदेश में चार-चार लोगों ने जान गंवाई जबकि हरियाणा और राजस्थान में तीन-तीन लोगों की मौत हुई। केरल में दो लोगों ने जान गंवाई। बिहार, हिमाचल प्रदेश और ओडिशा में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।   

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियातेलंगानाके चंद्रशेखर राव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

कारोबारदिसंबर 2023 में सत्ता, दिसंबर 2025 में 8,00,805 करोड़ कर्ज?, तेलंगाना कांग्रेस सरकार ने 3.19 लाख करोड़ रुपये के नए कर्ज लिए?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos