लाइव न्यूज़ :

कोरोना संक्रमण की दर चुनावी राज्यों में हुई दोगुनी, केरल-बंगाल में हर 8वीं जांच में कोविड-19 की पुष्टि

By नितिन अग्रवाल | Updated: April 14, 2021 07:34 IST

Coronavirus: पश्चिम बंगाल छोड़ बाकी चार राज्यों में विधानसभा चुनाव के तहत वोटिंग पूरी हो चुकी है। बंगाल में अभी कुछ दौर के मतदान बाकी है। ऐसे में इन राज्यों में कोरोना संक्रमण फैलने के भी मामले तेजी से आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपुडुचेरी में 12 अप्रैल को हुई कोरोना जांच में हर 7वें व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टितमिलनाडु में एक हफ्ते में संक्रिमतों की दर 4.5 प्रतिशत से 8.08 प्रतिशत हो गई हैतमिलनाडु में 12 अप्रैल को 82982 जांच में से 6711 में संक्रमण की पुष्टि, असम में स्थिति कुछ बेहतर

नई दिल्ली: चुनावी राज्य प.बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और केंद्र शासित पुडुचेरी में कोरोना बेहद खतरनाक गति से फैल रहा है. स्थिति यह है कि पिछले एक सप्ताह में इन राज्यों में कोरोना जांच में संक्रमितों के मिलने की दर दोगुनी हो चुकी है.

सबसे खराब हालात केंद्र के प्रशासनिक नियंत्रण वाले पुडुचेरी के हैं. यहां 12 अप्रैल को हुई कोरोना जांच में हर 7वें व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई. इस 3451 टेस्ट किए गए जिनमें से 512 यानि 14.83% में पॉजीटिव पाए गए. हालांकि इससे महज सात दिन पहले 6 अप्रैल को यह 3018 नमूनों में से 237 यानि केवल 7.85% ही संक्रमित थे.

पश्चिम बंगाल और केरल में हालत चिंताजनक

चुनावी सरगर्मी में सबसे आगे माने जा रहे पश्चिम बंगाल और केरल में करीब हर 8वें नमूने में संक्रमण मिला. सोमवार की जांच के आंकड़ों में पश्चिम बंगाल में 37166 में से 4511 जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई, जबकि 6 अप्रैल को लिए गए 29394 नमूनों में से केवल 2058 में ही संक्रमित थे.

जांच में संक्रमण की दर इस दौरान 7% से बढ़कर लगभग 12.53% से अधिक हो गई. केरल में सोमवार को हुई 45417 जांच में से 5692 नमूने कोरोना संक्रमित थे, जबकि 6 तारीख को संक्रमितों की दर आधी से भी कम थी. उस दिन राज्य में हुए 59051 टेस्ट में से केवल 3502 यानि केवल 5.93% ही संक्रमित थे.

तमिलनाडु में भी एक सप्ताह में हुई जांच के मुकाबले संक्रिमतों की दर 4.5 प्रतिशत से 8.08 प्रतिशत हो गई. 12 अप्रैल को राज्य में हुई 82982 जांच में से 6711 में संक्रमण की पुष्टि हुई जबकि 6 अप्रैल को 80856 में से 3645 नमूने ही संक्रमित थे.

वहीं असम में 12 अप्रैल को हुई 1.02 लाख जांच में से 583 यानि केवल 0.57% में ही संक्रमण की पुष्टि हुई. इस लिहाज से यहां संक्रमण के प्रसार की स्थित कुछ बेहतर जरूर नजर आ रही है लेकिन जानकारों का मानना है कि एक ही दिन में चार गुना जांच के कारण नतीजे थोड़े बेहतर महसूस हो रहे हैं. 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकोविड-19 इंडियाविधानसभा चुनावविधान सभा चुनाव 2021पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावकेरल विधानसभा चुनावतमिलनाडु विधानसभा चुनावपुडुचेरी विधानसभा चुनावअसम विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत