लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में 1879 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

By भाषा | Updated: November 27, 2020 23:45 IST

Open in App

रायपुर, 27 नवंबर छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 1879 नए मामले सामने आये हैं और इसके साथ ही वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 2,32,835 हो गई है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में शुक्रवार को 189 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है, वहीं 1901 लोगों ने गृह पृथक—वास पूरा किया है। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित आठ लोगों की मौत हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि आज संक्रमण के 1879 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 226, दुर्ग से 142, राजनांदगांव से 139, बालोद से 106, बेमेतरा से 37, कबीरधाम से 29, धमतरी से 50, बलौदाबाजार से 76, महासमुंद से 77, गरियाबंद से 22, बिलासपुर से 148, रायगढ़ से 165, कोरबा से 174, जांजगीर—चांपा से 111, मुंगेली से 19, गौरेला—पेंड्रा—मरवाही से आठ, सरगुजा से 89, कोरिया से छह, सूरजपुर से 52, बलरामपुर से 13, जशपुर से 37, बस्तर से 12, कोंडागांव से 42, दंतेवाड़ा से 40, सुकमा से 15, कांकेर से 24, नारायणपुर से एक, बीजापुर से 16 तथा अन्य राज्य से तीन मरीज शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 2,32,835 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 2,08,183 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 21,839 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 2813 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 46,001 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 651 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग