लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Indore Update: इंदौर में कोरोना वायरस संक्रमण में बड़ा उछाल, 351 नये मामले आए सामने

By भाषा | Updated: September 13, 2020 11:09 IST

मध्य प्रदेश के इंदौर में पिछले साढ़े पांच महीनों में कोरोना संक्रमण के मामलों में सबसे बड़ी उछाल देखने को मिला है। यहां पिछले 24 घंटे में 351 नए मामले सामने आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के इंदौर में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 351 नए मामलेइंदौर जिले में अब कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़कर 16,782 हो गयी है

देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 351 नये मामले सामने आये हैं जो एक दिन का सर्वाधिक आंकड़ा है। अधिकारियों ने रविवार को इसकी जानकारी दी । अधिकारियों ने बताया कि पिछले साढ़े पांच महीने में यह पहला मौका है जब एक दिन में इतनी बड़ी तादाद में नये मामले सामने आये हैं।

उन्होंने बताया कि 351 नये मामलों के साथ ही जिले में कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़कर 16,782 हो गयी है, जिसमें से 458 मरीजों की मौत हो चुकी है। सरकारी आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि जिले में महामारी के मरीजों की मृत्यु दर 2.73 फीसद के स्तर पर है जो 1.65 प्रतिशत के मौजूदा राष्ट्रीय औसत के मुकाबले अधिक है।

अधिकारियों ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाररत मरीजों की संख्या बढ़कर 5,011 पर पहुंच गयी है। इनमें घरों में पृथक-वास में रखे गये मरीज भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 11,313 लोग इलाज के बाद कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं ।

उन्होंने बताया कि करीब 35 लाख की आबादी वाले जिले में कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार अगस्त से तेज होनी शुरू हुई और यह सिलसिला सितंबर में भी जारी है। उल्लेखनीय है कि जिले में कोविड-19 के प्रकोप की शुरूआत 24 मार्च से हुई, जब पहले चार मरीजों में इस महामारी की पुष्टि हुई थी।

टॅग्स :कोरोना वायरसमध्य प्रदेशइंदौरमध्य प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?