लाइव न्यूज़ :

Corona Update: भारत में कोरोना के 24 घंटे में 31 हजार नए मामले, 403 लोगों की हुई मौत

By विनीत कुमार | Updated: August 22, 2021 10:14 IST

Coronavirus Update: भारत में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या अब 3 लाख 53 हजार 398 रह गए हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना वैक्सीन की 52 लाख 23 हजार 612 डोज देश में लगाई गई है।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल में शनिवार को कोविड-19 के 17,106 नए मामले आए, महाराष्ट्र में 4,575 नए केसताजा अपडेट के बाद देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 34 हजार 367 पहुंच गई है।देश में कोरोना वैक्सीन की अभी कुल 58 करोड़ 14 लाख 89 हजार 377 डोज लगाई जा चुकी है।

नई दिल्ली: भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 30948 नए मामले सामने आए हैं। ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई है। वहीं 403 लोगों की मौत भी इस बीच महामारी से हुई है। ऐसे में देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 34 हजार 367 पहुंच गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 38487 लोग बीमारी से पिछले 24 घंटे में ठीक भी हुए हैं। इसके साथ ही बीमारी से ठीक होने वालों की देश में कुल संख्या बढ़कर 3 करोड़ 16 लाख 36 हजार 469 हो चुकी है। वहीं एक्टिव केस अब देश में 3 लाख 53 हजार 398 रह गए हैं।

गौरतलब है कि ताजा अपडेट के बाद देश में कोरोना से पिछले साल से अब तक कुल संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 24 लाख 24 हजार 234 पहुंच गई है। 

इस बीच पिछले 24 घंटे में कोरोना वैक्सीन की 52 लाख 23 हजार 612 डोज देश में लगाई गई है। ऐसे में कुल वैक्सीन की 58 करोड़ 14 लाख 89 हजार 377 डोज देश में लगाई जा चुकी है।

वहीं, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने बताया है कि देश में 21 अगस्त तक कोरोना के 50 करोड़ 62 लाख 56 हजार 239 टेस्ट किए गए हैं। इसमें 15 लाख 85 हजार 681 सैंपल के टेस्ट कल किए गए।

केरल में शनिवार को कोविड-19 के 17,106 नए मामले सामने आए। देश में शनिवार को सबसे ज्यादा मामले केरल से ही आए। वहीं 83 और मरीजों की मौत हो गई है। ऐसे में राज्य में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 19,428 गई है।

दूसरी ओर महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 के 4,575 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 64,20,510 हो गई। वहीं 145 मरीजों की मौत के साथ राज्य में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़कर 1,35,817 हो गया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियामहाराष्ट्र में कोरोनाकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारतAssembly elections dates 2026: प. बंगाल, तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का किया ऐलान, 9 अप्रैल से वोटिंग, 4 मई को मतगणना

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट