लाइव न्यूज़ :

भारत में कोरोना की तीसरी लहर! एक दिन में 58 हजार से अधिक नए मामले, 534 मौत, जानें किस राज्य में कितने केस

By विनीत कुमार | Updated: January 5, 2022 09:59 IST

Coronavirus: भारत में कोरोना संक्रमण के 58 हजार से अधिक केस मंगलवार को सामने आए हैं। इससे पहले सोमवार को 37 हजार से कुछ अधिक केस मिले थे।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना के नए मामलों में 50 फीसदी से अधिक का उछाल, एक दिन में 58 हजार नए केस।महाराष्ट्र, दिल्ली, बिहार, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल जैसे लगभग कई राज्यों में कोरोना केस बढ़े।ओमीक्रोन वेरिएंट की वजह से भारत में तीसरे लहर की आशंका, महाराष्ट्र में 18 हजार से अधिक नए केस

नई दिल्ली: भारत में मंगलवार को कोरोना के नए मामलों में बड़ा उछाल नजर आया है। एक दिन में देश में 58 हजार से अधिक केस सामने आए हैं। कोरोना के ओमीक्रोन वेरिएंट की वजह से महामारी की तीसरी लहर की आशंका के बीच संक्रमण के मामलों में ये तेजी देखी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में मंगलवार को 58097 नए कोरोना मामले मिले।

ऐसे में सोमवार के मुकाबले नए मामलों में यह करीब 20 हजार से अधिक का उछाल है। साथ ही इससे पहले भारत में पिछले साल 19 जून को 58,570 कोरोना मामले दर्ज किए गए थे। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में मंगलवार को कोरोना से 534 लोगों की मौत भी हुई। वहीं, संक्रमण दर बढ़कर अब 4.18 प्रतिशत हो गया है। सक्रिय केस 2 लाख 14 हजार चार हो गए हैं। देश में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,82,551 पहुंच गई है।

महाराष्ट्र, दिल्ली समेत कई राज्यों में बढ़े मामले

कोरोना के मामलों में उछाल महाराष्ट्र सहित दिल्ली, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, तमिलनाडु, बिहार आदि राज्यों में देखा गया है। महाराष्ट्र में मंगलवार को कोविड-19 के 18,466 नए मामले सामने आए। पिछले दिन के मुकाबले संक्रमण के नए मामलों में यह 52 प्रतिशत की वृद्धि है।

वहीं, देश की राजधानी दिल्ली में भी बीते दिन 5481 केस मिले जो जो 16 मई के बाद सबसे अधिक है। राजधानी में संक्रमण दर अब 8.37 प्रतिशत है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल में 9073 नए केस मिले। बंगाल में बीते दिन के मुकाबले यह 50 प्रतिशत का उछाल है। बिहार में भी सोमवार को 344 के मुकाबले मंगलवार को कोरोना के 893 नए केस मिले।

देश के किन राज्यों में आए कोरोना के कितने मामले?

महाराष्ट्र: 18,466दिल्ली: 5.481बंगाल: 9,073कर्नाटक: 2,479तमिलनाडु: 2,731गुजरात: 2,265राजस्थान: 1,137आंध्र प्रदेश: 334बिहार: 893ओडिशा: 680हिमाचल: 260केरल: 3,640पंजाब: 1,027गोवा: 592तेलंगाना: 1,052

इस बीच भारत में ओमीक्रोन वेरिएंट के 2000 ,से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। मंगलवार को नए वेरिएंट का केस  मेघालय में भी मिला, जिससे देश के 24 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश इसकी जद में आ चुके हैं। महाराष्ट्र में मंगलवार को सबसे अधिक 75 केस ओमीक्रोन के मिले। 

भारत में ओमीक्रोन के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 2135 हो चुकी है। महाराष्ट्र और दिल्ली में ओमीक्रोन के सबसे ज्‍यादा 653 और 464 मामले हैं। कुल मरीजों में से 828 मरीज ठीक हो गए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाओमीक्रोन (B.1.1.529)
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब