लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: भारत में कोरोना को लेकर राहत की खबर,24 घंटे में 3000 से कम केस आए सामने

By योगेश सोमकुंवर | Updated: May 11, 2022 11:49 IST

भारत में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 2,897 नए कोविड मामले सामने आए हैं जबकि 2,986 रिकवरी और संक्रमित लोगों में 54 मौतें दर्ज़ की गई. वहीं देश में कुल सक्रिय कोरोना मामलों की संख्या 19,494 पहुंच गई हैं.

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना को लेकर राहत की खबरमौत पर WHO के आंकड़ों को लेकर रस्साकशीभारत ने गणितीय मॉडल पर उठाई थी आपत्ति

नई दिल्ली: भारत में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 2,897 नए कोविड मामले सामने आए हैं जबकि 2,986 रिकवरी और संक्रमित लोगों में 54 मौतें दर्ज़ की गई. वहीं देश में कुल सक्रिय कोरोना मामलों की संख्या 19,494 पहुंच गई हैं. अगर देश में कोरोना के दैनिक पॉजिटिविटी रेट की बात करे तो यह आंकड़ा 0.61% है.

पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना से जान गंवाने वालों का आधिकारिक आंकड़ा 5,24,157 पहुंच गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अभी साप्ताहिक संक्रमण दर 0.74 प्रतिशत है. कोरोना से 3,000 के करीब लोग ठीक होकर भी मंगलवार को अपने घर लौट गए. जिससे देश में कोविड से ठीक होने वालों की कुल संख्या 4,25,66,935 गई है.

मौत पर WHO के आंकड़ों को लेकर रस्साकशी 

बता दें कि भारत में कोविड से हुई मौतों को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की एक रिपोर्ट के बाद सवाल भी खड़े हो गए थे. WHO के मुताबिक भारत में कोरोना से करीब 47 लाख लोगों ने जान गंवाई है. भारत ने हालांकि WHO द्वारा दिए आंकड़ों को खारिज करते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों को संदिग्ध बताया था. 

WHO के भारत के लिए जारी किए आंकड़ों के बाद देश में इस पर जमकर राजनीति भी हो रही है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ये मुद्दा उठाने के बाद बीजेपी ने कांग्रेस को लेकर इस रुख को राष्ट्रद्रोह के समान बता दिया था.

भारत ने गणितीय मॉडल पर उठाई थी आपत्ति

भारत ने हालांकि WHO द्वारा दिए आंकड़ों की उपलब्धता के बावजूद कोरोना वायरस महामारी से संबंधित अधिक मृत्यु दर अनुमानों को पेश करने के लिए गणितीय मॉडल के इस्तेमाल पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि इस्तेमाल किए गए मॉडल और डेटा संग्रह की कार्यप्रणाली संदिग्ध है.

WHO की रिपोर्ट के मुताबिक 1.33 करोड़ से लेकर 1.66 करोड़ लोगों यानी 1.49 करोड़ लोगों की मौत या तो कोरोना वायरस या स्वास्थ्य सेवा पर पड़े इसके प्रभाव के कारण दुनिया भर में हुई.

टॅग्स :कोरोना वायरसकेसWHO
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रेम संबंध का ऐसा अंत?, गांव में पेड़ से लटके दुष्कर्म आरोपी 19 वर्षीय जितेंद्र धाकड़ और 17 वर्षीय पीड़िता

क्राइम अलर्टकई साल से प्रेम, विवाह की योजना, परिवार ने किया मना तो 22 वर्षीय नंदकुमार आरपीसी और 19 वर्षीय आसिया थानम्मा ने होटल में फांसी लगाई

क्राइम अलर्टपीछा कर रहे थे प्रधान आरक्षक दीपक गिरवाल, छेड़खानी की और हाथ पकड़कर गाड़ी में बैठने का कहा, 15 वर्षीय छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोप में पुलिसकर्मी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टपड़ोसी के घर गई थी मासूम, 8 और 10 साल की बच्चियों के साथ दुष्कर्म, 2 नाबालिग सहित 3 अरेस्ट

क्राइम अलर्ट9 साल के लड़के को बहला-फुसलाकर छत पर बुलाया और 13 साल के 1 और 16 वर्ष के 2 नाबालिग ने किया यौन उत्पीड़न, किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी