लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: लॉकडाउन के बीच केजरीवाल ने दिल्ली के सभी मकान मालिकों से की ये अपील, किरायेदारों को मिलेगी बड़ी राहत

By सुमित राय | Updated: March 25, 2020 10:36 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए मंगलवार को अभूतपूर्व कदम उठाते हुए पूरे देश में 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की थी।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन के कारण लोगों की रोजी रोटी का साधन बंद हो गया।इस मुश्किल की समय में अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मकानमालिकों से खास अपील की है।

कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए पूरे देश में लॉकडाउन लागू कर दिया गया है और ऐसे में लोगों की रोजी रोटी का साधन बंद हो गया। इस मुश्किल की समय में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किरायदारों को राहत देने के लिए दिल्ली के मकानमालिकों से खास अपील की है।

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लोगों की सहायता करने के लिए कहा है और साथ ही मकान मालिकों से अनुरोध किया है कि किराएदारों के पास अगर तुरंत किया नहीं है तो उनसे एक या दो महीने का किराया बाद में किश्तों में ले लें।

केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा, 'मेरी सभी मकान मालिकों से अपील है- लॉकडाउन के दौरान अगर आपके किराएदारों के पास तुरंत किराया देने के पैसे न हो तो अगले एक या दो महीने का किराया बाद में किश्तों में ले लें। इस महामारी के दौरान किसी गरीब को हम बेसहारा और भूखा नहीं छोड़ सकते। ये हम सबकी साझी जिम्मेदारी है।'

अरविंद केजरीवाल की इस अपील के बाद दिल्लीवासियों ने मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया है और कई लोगों ने अपने किराएदारों का किराया माफ कर दिया है। लोगों ने इस बात की जानकारी ट्वीट कर दी है, जिसे अरविंद केजरीवाल ने रीट्वीट किया है।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए मंगलवार को अभूतपूर्व कदम उठाते हुए पूरे देश में 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की थी। इसके बाद केंद्र सरकार ने बताया कि इस अवधि तक सड़क, रेल और हवाई सेवाएं स्थगित रहेंगी। कोरोना वायरस से मंगलवार को दिल्ली और महाराष्ट्र में एक-एक और मौतों के साथ देश में अब तक इस संक्रमण से 11 लोगों की जान जा चुकी है जबकि करीब 500 लोग इससे संक्रमित हैं।

टॅग्स :दिल्ली में कोरोनाअरविंद केजरीवालकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए