लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: पश्चिम बंगाल में मिला COVID-19 का पहला पॉजिटिव मामला, 18 साल का युवक संक्रमित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 18, 2020 00:32 IST

पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के संक्रमण का पहला मामला सामने आया है। 18 साल के युवक COVID-19 से पॉजिटिव पाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के संक्रमण का पहला मामला सामने आया है। 18 साल के युवक COVID-19 से पॉजिटिव पाया गया है। युवक ब्रिटेन की यात्रा करके आया है। युवक को पृथक कर निगरानी में रखा गया है। 

पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के संक्रमण का पहला मामला सामने आया है। 18 साल का युवक COVID-19 से पॉजिटिव पाया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, युवक ब्रिटेन की यात्रा करके आया है। युवक को पृथक कर निगरानी में रखा गया है। 

इससे पहले खबर आई थी कि मुंबई में 63 वर्षीय एक व्यक्ति की कोरोना वायरस के कारण हुई मौत के बाद भारत में मंगलवार को इसके कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने इससे पहले कोरोना वायरस के 126 पुष्ट मामलों की जानकारी दी थी। 

सरकार की तरफ से जारी एक अतिरिक्त यात्रा परामर्श के मुताबिक, सरकार ने अफगानिस्तान, फिलिपीन और मलेशिया से आने वाले यात्रियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। इससे पहले सोमवार को सरकार ने यूरोपीय संघ के देशों, तुर्की और ब्रिटेन से आने वाले यात्रियों के प्रवेश पर 18 से 31 मार्च तक रोक लगा दी थी।

कुछ दिनों पहले तक ‘सामाजिक दूरी’ (सोशल डिस्टेंसिंग) जैसा शब्द जहां बहुत से लोगों ने सुना तक नहीं था वह अचानक से बेहद चर्चा में है क्योंकि ताजमहल जैसे स्मारकों समेत सार्वजनिक स्थल बंद हैं और हजारों लोग अगले कुछ दिनों तक घर में रहने, तथा ऑनलाइन काम या पढ़ाई करने की तैयारी कर रहे हैं।

अधिकारियों ने कहा कि मुंबई का मरीज दुबई गया था और यह महाराष्ट्र में कोविड-19 से हुई मौत का पहला मामला है। राज्य में हालांकि कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा 40 मामले सामने आए हैं। इससे पहले कर्नाटक के कलबुर्गी में 76 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हुई थी और दिल्ली में भी 68 वर्षीय एक महिला की इस वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद मौत हो गई थी।

जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय के मुताबिक दुनियाभर में इस वायरस के कारण 7,100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 1,82,000 लोग इससे संक्रमित हैं। अधिकारियों ने कहा कि महाराष्ट्र के मरीज की पत्नी भी इस वायरस से संक्रमित पाई गई है और वह पांच दिन एक निजी अस्पताल में भर्ती रहने के बाद मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती कराई गई थी।

उन्होंने बताया कि उनकी हालत स्थिर है। अधिकारियों ने बताया कि निजी अस्पताल में भर्ती होने के वक्त पीड़ित ने अपने यात्रा इतिहास की जानकारी नहीं दी थी। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि मरीज की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है क्योंकि वह कई दूसरी बीमारियों से भी ग्रस्त था।

(पीटीआई-भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :कोरोना वायरसपश्चिम बंगाललोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील