लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: कोरोना महामारी छह-सात महीने तक रह सकती है, सतर्क रहें: जम्मू-कश्मीर प्रशासन

By भाषा | Updated: May 10, 2020 23:13 IST

देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे राज्य के करीब 50 हजार प्रवासियों की वापसी के मद्देनजर उधमपुर रेलवे स्टेशन पर तैयारियों की समीक्षा करने के बाद सुब्रह्मण्यम ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हमें सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि यह स्थिति और छह- सात महीने रहने वाली है।’’

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर प्रशासन ने रविवार को लोगों से कहा कि वे कोरोना वायरस की महामारी को लेकर ऐहतियात बरतना कम नहीं करें क्योंकि यह अगले छह से सात महीने तक रह सकती है।लोगों से मास्क पहनने और सामाजिक दूरी बनाए रखने का आह्वान करते हुए मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने कहा कि अगर लोग समय-समय पर जारी दिशानिर्देशों का अनुपालन करें तो जम्मू-कश्मीर सुरक्षित बना रहेगा।

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने रविवार को लोगों से कहा कि वे कोरोना वायरस की महामारी को लेकर ऐहतियात बरतना कम नहीं करें क्योंकि यह अगले छह से सात महीने तक रह सकती है। लोगों से मास्क पहनने और सामाजिक दूरी बनाए रखने का आह्वान करते हुए मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने कहा कि अगर लोग समय-समय पर जारी दिशानिर्देशों का अनुपालन करें तो जम्मू-कश्मीर सुरक्षित बना रहेगा।

देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे राज्य के करीब 50 हजार प्रवासियों की वापसी के मद्देनजर उधमपुर रेलवे स्टेशन पर तैयारियों की समीक्षा करने के बाद सुब्रह्मण्यम ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हमें सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि यह स्थिति और छह- सात महीने रहने वाली है।’’

उन्होंने बताया कि पंजाब और हिमाचल प्रदेश से 40 हजार प्रवासियों को बसों के जरिये लाया गया है। अब इस प्रक्रिया में तेजी लाते हुए विशेष रेलगाड़ियों की सेवा ली जा रही है।

मुख्य सचिव ने कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर के सभी जिलों में स्थिति नियंत्रण में है बल्कि जम्मू संभाग में स्थिति बेहतर है जहां पर हाल के दिनों में संक्रमण के कुछ मामले ही सामने आए हैं वे भी उन लोगों में जिन्हें बाहर से लाया गया था।’’

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाजम्मू कश्मीरलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos