लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: कोरोना वायरस की वजह से अब दिल्ली की लाइफ लाइन कही जाने वाली मेट्रो भी 31 मार्च तक रहेगी बंद 

By अनुराग आनंद | Updated: March 22, 2020 14:48 IST

दिल्ली मेट्रो का परिचालन 31 मार्च तक बंद करने का फैसला रविवार को हुई बैठक में लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकोलकाता मेट्रो को 22 मार्च से 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही लंबी दूरी की तय करने वाली ट्रेनें, पैसेंजर ट्रेन, इंटरसिटी सहित सभी ट्रेनों को रोक दिया गया है।

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के बढ़ते मामले को देखते हुए भारतीय रेलवे ने 31 मार्च तक सभी पैसेंजर ट्रेन को बंद करने का फैसला लिया है। इसके अलावा, अब खबर आ रही है कि दिल्ली की लाइफ लाइन कही जाने वाली मेट्रो को भी 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है। 

हिन्दुस्तान के मुताबिक, दिल्ली मेट्रो का परिचालन 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है। यह फैसला रविवार को हुई बैठक में लिया गया। इसके पहले डीएमआरसी ने फैसला लिया था कि रविवार को दिनभर की बंदी के बाद सोमवार को मेट्रो सिर्फ सुबह और शाम को ही चलेगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने बताया था कि सोमवार को मेट्रो सुबह छह बजे से लेकर 10 बजे तक चलेगी और उसके बाद शाम में चार बजे से लेकर आठ बजे तक चलेगी। 

वहीं, कोरोना वायरस संकट के बीच रेलवे विभाग ने बड़ा फैसला किया है। कोलकाता मेट्रो को 22 मार्च से 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही लंबी दूरी की तय करने वाली ट्रेनें, पैसेंजर ट्रेन, इंटरसिटी सहित सभी ट्रेनों को रोक दिया गया है। बताया जा रहा है कि केवल मालगाड़ी ट्रेन की सुविधा उपलब्ध होगी। रेलवे ने कहा कि न्यूनतम उपनगरीय रेल सेवाएं, कोलकाता मेट्रो 22 मार्च की आधी रात तक ही चलेंगी, इसके बाद सेवाएं 31 मार्च की आधी रात तक बंद रहेंगी 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के कोरोना वायरस से महाराष्ट्र में दूसरे मरीज की मौत की पुष्टि करने के साथ रविवार को भारत में इस संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या पांच हो गई। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि रविवार को मुंबई में कोरोना वायरस के 63 वर्षीय मरीज की मौत हो गई।

इसके साथ ही महाराष्ट्र में इस संक्रामक रोग से दो लोगों की मौत हो चुकी है। इस व्यक्ति को शनिवार को यहां एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसमें कहा गया कि बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने एक बयान में बताया कि मरीज को पहले से ही मधुमेह, उच्च रक्तचाप और दिल की बीमारी थी। उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी जिससे उसकी मौत हो गई।

दिल्ली, कर्नाटक, पंजाब में अब तक एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। मंत्रालय ने बताया कि देश के विभिन्न हिस्सों से नए मामले सामने आने के बाद रविवार को कोविड-19 के मामले बढ़कर 341 हो गए। मंत्रालय ने बताया कि भारत में कोविड-19 से अब 295 लोग संक्रमित हैं। 24 अन्य लोग स्वस्थ हो गए या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई या वे कहीं और चले गए।

टॅग्स :कोरोना वायरसजनता कर्फ्यूभारतीय रेलमेट्रोदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी