लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में कोविड-19 का चौकाने वाला मामला आया सामने, महिला के शरीर में 105 दिन मौजूद रहा कोरोना वायरस

By अनुराग आनंद | Updated: November 7, 2020 10:34 IST

'सेल' पत्रिका में प्रकाशित शोध के अनुसार खराब इम्यून सिस्टम (इम्यूनोकॉम्प्रोमाइज्ड) वाली ब्लड कैंसर से पीड़ित एक अमेरिकी महिला के शरीर में 105 दिन तक कोरोना वायरस मौजूद रहा। 

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना वायरस संक्रमण के करीब 50,357 नए मामले सामने आए हैं।वैज्ञानिकों का मानना है कि यह परिणाम अंतिम या फाइनल नहीं है। कोरोना वायरस इंसान के शरीर में कितने दिन मौजूद रहता है, इसपर अभी और अधिक रिसर्च किए जाने की जरूरत है।

नई दिल्ली: दुनिया के कई देशों में अब भी कोरोना वायरस संक्रमण तेजी से फैल रहा है। कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए भारत समेत विश्व के कई देशों में कोरोना वायरस वैक्सीन तैयार किया जा रहा है। इस बीच कोरोना संक्रमण को लेकर एक चौकाने वाला मामला सामने आया है।

एनडीटीवी रिपोर्ट की मानें तो 'सेल' पत्रिका में प्रकाशित शोध के अनुसार खराब इम्यून सिस्टम (इम्यूनोकॉम्प्रोमाइज्ड) वाली ब्लड कैंसर से पीड़ित एक अमेरिकी महिला के शरीर में 105 दिन तक कोरोना वायरस मौजूद रहा। 

इसके साथ ही प्रकाशित शोध में यह भी बताया गया कि इतने लंबे समय तक भले ही महिला के शरीर में कोरोना वायरस मौजूद रहा लेकिन इसके बावजूद उस महिला में कोरोना के कोई लक्षण नहीं देखे गए। 

71 वर्षीय इस महिला के शरीर में 70 दिन तक लगातार वायरस रिलीज होता रहा। जबकि माना यह जाता है कि कोरोना वायरस संक्रमण से सामान्यतौर पर लोग 8 दिन में ही रिलीज हो जाते हैं। 

शोध में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, यह समझना कि कब तक लोग सक्रिय रूप से संक्रमित रह सकते हैं महत्वपूर्ण है। यही वजह है कि वैज्ञानिक कोरोना वायरस संक्रमितों पर हो रहे रिसर्च के इस परिणाम को अहम मानते हैं।

हालांकि, वैज्ञानिकों का मानना है कि यह परिणाम अंतिम या फाइनल नहीं है। इसपर अभी और अधिक रिसर्च किए जाने की जरूरत है कि इंसान के अंदर कितने समय तक यह वायरस रहता है। 

बता दें कि भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के करीब 50,357 नए मामले सामने आए हैं। देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 84,62,081 हो गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से करीब 577 नए लोगों की मौत हुई है। इस तरह देश में कोरोना संक्रमण की वजह से मरने वालों की संख्या 1,25,562 है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में एक्टिव मरीजों की संख्या में पिछले 24 घंटे में 4,141 की कमी आई है। इसी के साथ अब कुल एक्टिव केस देश में 5,16,632 रह गए हैं। वहीं, अब तक कुल 78,19,887 डिस्चार्ज/ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 53,920 लोग डिस्चार्ज किए गए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस वैक्सीन ट्रायल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

भारत अधिक खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना