लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से यात्रा करने वाले 8 लोगों में हुई कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि, जानें सभी यात्री दिल्ली से कहां गए थे

By अनुराग आनंद | Updated: March 21, 2020 14:52 IST

सभी यात्री आंध्र प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से दिल्ली से तेलांगना स्थित रामगुंदाम गए थे। इन्होंने 13 मार्च को यह यात्रा की थीं।

Open in App
ठळक मुद्देबेंगलुरु-दिल्ली राजधानी ट्रेन में हाथों में होम क्वारंटीन की मुहर लगने के बावजूद सफर करते वक्त पकड़ा गया है।बेंगलुरु-दिल्ली राजधानी ट्रेन में मिले क्वारंटीन पति-पत्नी दोनों दिल्ली के रहने वाले हैं। 

नई दिल्ली:कोरोना वायरस को लेकर देशभर में हाहाकार मचा हुआ है। भारत में अब तक कुल संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 271 हो चुकी है। इसके बावजूद लोग लापरवाही बरतने से बाज नहीं नहीं आ रहे थे। रेलवे ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से यात्रा करने वाले 8 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।

ये सभी यात्री आंध्र प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से दिल्ली से तेलांगना स्थित रामगुंदाम गए थे। इन्होंने 13 मार्च को यह यात्रा की थीं। शुक्रवार को जांच के बाद सभी यात्री में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

इसी बीच एक खबर और सामने आ रही है कि बेंगलुरु-दिल्ली राजधानी ट्रेन में हाथों में होम क्वारंटीन की मुहर लगने के बावजूद सफर करते वक्त पकड़ा गया है। इन्हें तेलंगाना के काजीपेट स्टेशन पर उतारा गया। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी दोनों दिल्ली के रहने वाले हैं। 

वहीं, दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है और ट्रेन रोक दी गयी है। इतना ही नहीं बेंगलुरू-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के जिस डिब्बे में दंपत्ति सफर कर रहे थे उसे सैनिटाइज किया गया। 

कोरोना वायरस के ताजा आंकड़े- देश के विभिन्न हिस्सों में कोरोना वायरस संक्रमण के 35 नए मामले सामने आने के बाद भारत में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर शनिवार को 271 हो गई। इन 271 लोगों में से 39 विदेशी नागरिक हैं।

इन विदेशी नागरिकों में 17 इटली के, तीन फिलीपीन के, दो ब्रिटेन के तथा कनाडा, इंडोनेशिया एवं सिंगापुर का एक-एक नागरिक है। इस आंकड़े में दिल्ली, कर्नाटक, पंजाब और महाराष्ट्र में दर्ज किए गए कुल चार लोगों की मौत के मामले भी शामिल हैं।

 

टॅग्स :कोरोना वायरसभारतीय रेलदिल्लीआंध्र प्रदेश निर्माण दिवसतेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारत अधिक खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना