लाइव न्यूज़ :

कोरोना: सावधानी जरूरी, कई क्षेत्रों में दोबारा से पनप रहा है, रिकवरी रेट बढ़कर अब 90.62 फीसदी

By एसके गुप्ता | Updated: October 27, 2020 18:54 IST

भारत में कोरोना से होने वाली मौतों में गिरावट के साथ लगातार रिकवरी रेट बढ़ रहा है। देश का रिकवरी रेट बढ़कर अब 90.62 फीसदी हो गया है। यह अच्छे संकेत हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदेशों ने अपने को कोरोना मुक्त घोषित किया था। वहां कोरोना ने दोबारा से दस्तक दे दी है।कोरोना से बचाव के लिए तीन प्रधान नियमों का पालन बहुत जरूरी है। दो गज की दूरी, मास्क पहनना और हाथों को नियमित अंतराल के बाद साबुन से हाथ धोना शामिल है।

नई दिल्लीः दुनिया के कई देशों में कोरोना दोबारा से पनप रहा है। जिन देशों ने अपने को कोरोना मुक्त घोषित किया था। वहां कोरोना ने दोबारा से दस्तक दे दी है।

भारत में कोरोना से होने वाली मौतों में गिरावट के साथ लगातार रिकवरी रेट बढ़ रहा है। देश का रिकवरी रेट बढ़कर अब 90.62 फीसदी हो गया है। यह अच्छे संकेत हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने मंगलवार को यह बात प्रेसवार्ता में कही।

उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए तीन प्रधान नियमों का पालन बहुत जरूरी है। इसमें दो गज की दूरी, मास्क पहनना और हाथों को नियमित अंतराल के बाद साबुन से हाथ धोना शामिल है। राजेश भूषण ने कहा कि कोरोना संक्रमण के 78 फीसदी सक्रिय मामले 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में मौजूद हैं।

पिछले 24 घंटों में पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में (महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक) कोरोना के कारण 58 फीसद नई मौतें हुई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से यह भी बताया गया कि त्योहारी सीजन के चलते केरल, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, कर्नाटक और दिल्ली में कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है।

राजेश भूषण ने बताया कि पहले 1 से 10 लाख कोरोना संक्रमितों को रिकवर करने में 57 दिन लगे, वहीं अभी हाल ही में 10 लाख मामलों को रिकवर करने में सिर्फ 13 दिन ही लगे हैं, जो कि एक संतोषजनक संकेत हैं। आइसीएमआर के महानिदेशक बलराम भार्गव ने कहा कि क्लीनिकल परीक्षण के विभिन्न चरणों में तीन वैक्सीन को ट्रायल की मंजूरी मिल गई है।

कोवाक्सिन को तीसरे चरण के परीक्षणों के लिए मंजूरी मिली है। कैडिला  भी दूसरे चरण के परीक्षणों के साथ आगे बढ़ रही है और सीरम वैक्सीन दूसरे चरण 2बी परीक्षण को पूरा कर रही है। इसके अलावा ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका और यूएस में भी इन वैक्सीनों का परीक्षण चल रहा है।  

 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस इंडियाउत्तर प्रदेश में कोरोनाकर्नाटकपश्चिम बंगालकेरलमहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है