लाइव न्यूज़ :

कोरोना से सहमे सीएम नीतीश, मुख्यमंत्री आवास में ही खुलवा लिया अत्याधुनिक अस्पताल, उठने लगे सवाल

By एस पी सिन्हा | Updated: July 7, 2020 21:59 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भतीजी कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं. इसके बाद मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर वेंटीलेटर युक्त आधुनिक सरकारी अस्पताल खोल दिया गया है. वेंलीलेटर युक्त इस अस्पताल के 6 डॉक्टर और तीन ए ग्रेड की नर्सों की तैनाती कर दी गई हैं.

Open in App
ठळक मुद्देप्राप्त जानकारी के अनुसार सरकार के आदेश पर पीएमसीएच अधीक्षक ने 6 चिकित्सकों को तैनात किया है. मुख्यमंत्री आवास में खुलने वाले आधुनिक सुविधाओं वाले अस्पताल के लिए डॉक्टर और दूसरे उपकरण पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल से भेजे जायेंगे. पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अन्तर्गत कार्यरत चिकित्सकों औप परिचारिकाओं को माननीय मुख्यमंत्री पर तीन पालियों में प्रतिनियुक्त किया जाता है.

पटनाः देश भर में ये पहला मामला होगा जब सीएम आवास में ही कोरोना का अस्पताल खोल दिया जाये. वह भी तब जब आम लोगों को इलाज के लिए मामूली सुविधायें भी नहीं मिल रही हैं.

दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भतीजी कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं. इसके बाद मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर वेंटीलेटर युक्त आधुनिक सरकारी अस्पताल खोल दिया गया है. वेंलीलेटर युक्त इस अस्पताल के 6 डॉक्टर और तीन ए ग्रेड की नर्सों की तैनाती कर दी गई हैं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार सरकार के आदेश पर पीएमसीएच अधीक्षक ने 6 चिकित्सकों को तैनात किया है. बिहार के मुख्यमंत्री को कोरोना से बचाने के लिए मुख्यमंत्री आवास में खुलने वाले आधुनिक सुविधाओं वाले अस्पताल के लिए डॉक्टर और दूसरे उपकरण पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल से भेजे जायेंगे.

पीएमसीएच के अधीक्षक ने आज इस बाबत पत्र निकाला है

पीएमसीएच के अधीक्षक ने आज इस बाबत पत्र निकाला है. पत्र में कहा गया है. “अपर सचिव, स्वास्थ्य विभाग, बिहार पटना के द्वारा दूरभाष पर दिये गये निर्देश के आलोक में कोरोना वायरस से उत्पन्न संक्रमण के रोक थाम और इसके निरोधात्मक उपाय को देखते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी के आवास पर वेंटीलेटर युक्त अस्पताल का संचालन होना है.

इसके लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अन्तर्गत कार्यरत चिकित्सकों औप परिचारिकाओं को माननीय मुख्यमंत्री पर तीन पालियों में प्रतिनियुक्त किया जाता है.” पीएमसीएच ने इसके लिए 3 टीम का गठन किया है. तीनों टीम में 2-2 डॉक्टर और एक नर्स प्रतिनियुक्त किया गया है. इस तरीके से  कुल 6 डॉक्टर और तीन नर्सों को प्रतिनियुक्त किया गया है.

पीएमसीएच अधीक्षक ने पहली टीम में डॉक्टर आर.डी सिंह, डॉ राकेश कुमार और ए ग्रेड नर्स सोनी को तैनात किया गया है. जबकि दूसरी टीम में डॉ राजन कुमार, डॉ विशाल वैभव और ए ग्रेड नर्स सोनम को प्रतिनियुक्त किया गया है. जबकि तीसरी टीम में डॉ पंकज हंस, डॉ अरुण कुमार शर्मा और ए ग्रेड नर्स सुनील कुमार की तैनाती की गई है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अगले कुछ दिनों के लिए एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास छोड़ कर राजकीय अतिथिशाला में ठहरेंगे

इस बीच खबर है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अगले कुछ दिनों के लिए एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास छोड़ कर राजकीय अतिथिशाला में ठहरेंगे. राजकीय अतिथिशाला में साफ सफाई के साथ-साथ तमाम इंतजाम भी किए जा रहे हैं. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है.

कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री आवास में रह रही अपनी भतीजी के कोरोना संक्रमित पाये जाने से घबराये नीतीश कुमार राजकीय अतिथिशाला में रहने की तैयारी कर रहे हैं. बिहार सरकार के किसी अधिकारी ने वैसे तो इस खबर की पुष्टि नहीं की है. लेकिन बिहार के राजकीय अतिथिशाला यानि स्टेट गेस्टहाउस में अचानक से जोर-शोर से काम चलने लगा है. वहां तैनात एक कनीय अधिकारी ने मुख्यमंत्री के लिए तैयारी हो रही है.

इसबीच विरोधी दल का का कहना है कि मुख्यमंत्री आवास में सारी तैनाती पीएमसीएच से की गई हैं, जो फिलहाल गरीबों के इलाज के लिए बिहार का सबसे बडा अस्पताल है. वहां पहले से ही डॉक्टरों की भारी किल्लत है. लेकिन वहीं से डॉक्टरों को सीएम आवास भेज दिया गया है.

इसके लिए आईसीयू से लेकर वेंटीलेटर जैसे सारे आधुनिक उपकरण मुख्यमंत्री आवास में भेज दिया गया है. सरकारी सूत्र बता रहे हैं कि ये सारे इंतजाम सिर्फ इसलिए किये जा रहे हैं ताकि अगर मुख्यमंत्री को संक्रमण का खतरा हो तो सारा इंतजाम घर पर ही मौजूद हो.

टॅग्स :बिहार में कोरोनाकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरसपटनानीतीश कुमारजेडीयूबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब