लाइव न्यूज़ :

कोविड-19ः 24 घंटे में 56 फीसद नए केस महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और यूपी से

By भाषा | Updated: September 1, 2020 18:59 IST

24 घंटे में महाराष्ट्र में कोविड-19 के 11,852 नए मामले सामने आए, आंध्र प्रदेश से 10,004 नए मामले, कर्नाटक से 6,495 नए मामले, तमिलनाडु से 5,956 और उत्तर प्रदेश से कोरोना वायरस के 4,782 नए मामले सामने आए।

Open in App
ठळक मुद्देपांच राज्यों में इस अवधि के दौरान संक्रमणमुक्त होने और अस्पताल से छुट्टी पाने वाले लोगों की संख्या भी सर्वाधिक है।आंध्र प्रदेश में 8,772 और कर्नाटक में 7,238 संक्रमणमुक्त हुए, तमिलनाडु में 6,008 और उत्तर प्रदेश में 4,597 लोग संक्रमण से उबरे।कर्नाटक में 113, तमिलनाडु में 91, आंध्र प्रदेश में 85, उत्तर प्रदेश में 63 लोगों की मौत हुई।

नई दिल्लीः केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि देश में पिछले 24 घंटे में सामने आये कोविड-19 के नये मामलों में आधे से ज्यादा केवल पांच राज्यों -महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश से हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक इसी अवधि में संक्रमणमुक्त हो चुके कुल लोगों में से लगभग 60 फीसदी इन्हीं राज्यों से हैं। इन राज्यों में 24 घंटे के भीतर 536 लोगों की मौत हुई जो देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मरने वालों की कुल संख्या का 65 फीसदी से अधिक है।

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 69,921 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 36,91,166 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह आठ बजे अद्यतन आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 819 और मरीजों की मौत हुई जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 65,288 हो गई है बीते पांच दिन से प्रतिदिन स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 60,000 से अधिक बनी हुई है, इस क्रम के जारी रहने के साथ बीते 24 घंटे में 65,081 लोग संक्रमणमुक्त हुए और अब तक स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या मंगलवार को 28,39,882 हो गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में स्वस्थ होने की दर 76.94 फीसदी हो गई। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में महाराष्ट्र में कोविड-19 के 11,852 नए मामले सामने आए, आंध्र प्रदेश से 10,004 नए मामले, कर्नाटक से 6,495 नए मामले, तमिलनाडु से 5,956 और उत्तर प्रदेश से कोरोना वायरस के 4,782 नए मामले सामने आए। यह देश में एक दिन में सामने आए कुल मामलों का 56 फीसदी है। हालांकि इन पांच राज्यों में इस अवधि के दौरान संक्रमणमुक्त होने और अस्पताल से छुट्टी पाने वाले लोगों की संख्या भी सर्वाधिक है।

यह देश में 24 घंटे में संक्रमण मुक्त हुए 65,081 लोगों का 58.04 फीसदी है। महाराष्ट्र में एक दिन में 11,158 लोग ठीक हुए, आंध्र प्रदेश में 8,772 और कर्नाटक में 7,238 संक्रमणमुक्त हुए, तमिलनाडु में 6,008 और उत्तर प्रदेश में 4,597 लोग संक्रमण से उबरे। पिछले 24 घंटे में देश में कुल 819 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से सबसे ज्यादा 184 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। वहीं कर्नाटक में 113, तमिलनाडु में 91, आंध्र प्रदेश में 85, उत्तर प्रदेश में 63 लोगों की मौत हुई।

इन पांच राज्यों में कुल 536 संक्रमितों की मौत हुई जो देशभर में संक्रमण के कारण जान गंवाने वाले लोगों का 65.4 फीसदी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में स्वस्थ होने की दर 77 फीसदी के करीब हो गई और संक्रमण से होने वाली मृत्यु की दर नीचे गिरकर अब 1.77 फीसदी हो गई है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 31 अगस्त तक 4,33,24,834 नमूनों की जांच हो चुकी है जिनमें से सोमवार को 10,16,920 नमूनों की जांच हुई। 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियामहाराष्ट्र में कोरोनाउत्तर प्रदेश में कोरोनाआंध्र प्रदेश निर्माण दिवसकर्नाटकतमिलनाडुकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील